फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, 11 jamaatis infected have been cured in Meerut

कोरोना को हराकर जमाती बोले, डरें नहीं, आप भी हरा सकते हैं, मेरठ में अब तक ठीक हुए 29 मरीज

Thu, 23 Apr 2020 12:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Apr 2020 12:10 AM IST
सार

  • बोले- डरें नहीं, हमने हरा दिया आप भी कोरोना को हरा सकते हैं
  • पांचली खुर्द सीएचसी पर बने अस्पताल में चल रहा था इलाज 
  • दो बिहार व एक झारखंड के जमाती की गुरुवार हो सकती है छुट्टी

विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, 11 jamaatis infected have been cured in Meerut
कोरोना को मात देने वाले जमाती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 11 जमातियों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अस्पताल से निकलते हुए उन्होंने कहा कि डरें नहीं... हमने हरा दिया आप भी कोरोना को हरा सकते हैं। उन्होंने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। सभी मरीजों का पांचली खुर्द सीएचसी पर बने कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा था। मेरठ में अब तक कोरोना के 29 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मवाना से लाकर इन्हें तीन और चार अप्रैल को क्वारंटीन किया था। ये पिथोरिया रांची झारखंड के रहने वाले हैं। मेडिकल कॉलेज लैब में लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव होने पर इन्हें छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


वहीं बिहार के दो और झारखंड के एक जमाती की बृहस्पतिवार को छुट्टी हो सकती है। इनकी एक रिपोर्ट नेगेटिव आई है, दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है। अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. महेश चंद्रा और नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी इनको श्री राम इंटर कॉलेज दौराला में रखा जाएगा। बाद में प्रशासनिक निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Virus: 12 साल की मरियम ने दी कोरोना को मात, मेरठ में अब तक हो चुके 18 मरीज ठीक

ये हैं कोरोना को हराने वाले 
शेख जबाज, सरताज, शौकत, तायत हिमाद, इस्तेयार, मोहम्मद असिद अंसारी, जीशान आलम, मो. मुमताज अंसारी, अल्ताफ अंसारी, शाहिद राणा और मो. आसिफ अंसारी। इन सभी की उम्र 16 से 24 साल के बीच है। सिर्फ एक व्यक्ति 48 साल का है। 

दवा के साथ दुआ भी 
नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि कोरोना के मरीजों को मलेरिया में दी जाने वाली हाइड्रो क्लोरोक्विन, एंटी रेट्रोवायरल ड्रग, स्वाइन फ्लू में दी जाने वाली टेमीफ्लू व गले की दवा एजिथ्रोमाइसिन का कॉम्बीनेशन दिया गया था। दवाओं का असर, मरीज की हिम्मत व डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई। इन सभी के 24 घंटे के अंदर दो-दो टेस्ट किए गए। दोनों ही बार वह नेगेटिव आए। तब डॉक्टरों ने माना कि ये लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतें और निर्देशों का पालन करें। थोड़े थोड़े अंतराल पर हाथ धुलते रहें। डर और तनाव को खुद पर हावी न होने दें। जरूरत पड़े तो जांच कराएं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed