Corona Virus: मेरठ में आज फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव, 65 सैंपलों की जांच में 64 की रिपोर्ट नेगेटिव
मेरठ में बुधवार को 65 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह जमात में आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बुधवार को 65 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह जमात में आया था, सुभारती में क्वारंटीन किया गया था। इस तरह अब तक मेरठ में 20 केस कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
वहीं कोरोना संक्रमित शास्त्रीनगर सेक्टर-13 निवासी 72 साल के बुजुर्ग की बुधवार को मौत हो गई। मेरठ में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। वह मेडिकल के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। 29 मार्च को उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई थी। यह बुजुर्ग कोरोना फैलाने वाले अमरावती महाराष्ट्र के क्राकरी कारोबारी के ससुर थे।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने दोपहर करीब दो बजे बताया कि बुजुर्ग शुगर के मरीज होने के साथ हृदयरोगी भी थे, इसलिए हाईरिस्क में थे। इन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मंगलवार रात करीब एक बजे इन्हें वेंटिलेटर पर लिया गया। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इन्हें बचाने की तमाम कोशिशें की गईं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: पश्चिमी यूपी में सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक मिले 1403 जमाती, तीन हजार से ज्यादा क्वारंटीन
तीन घंटे बाद मौत की पुष्टि
मौत की पुष्टि करीब तीन घंटे बाद की गई। मौत की घोषणा से पहले अंतिम संस्कार किस तरह से किया जाना है, इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का अध्ययन किया गया। क्योंकि मेरठ में इस तरह की मौत का पहला मामला था। उसके बाद सारे प्रोटोकॉल फॉलो करने के तहत दोपहर को शव को पुलिस द्वारा नौचंदी के बाले मियां कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
इंडोनेशिया के जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव
इंडोनेशिया से जमात पर सरधना आए 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। वह तीन दिन पहले आया था। उसके समेत कुल नौ जमाती सरधना की मदीना मस्जिद में आए हुए थे। सभी को सुभारती में क्वारंटीन किया गया था। पॉजिटिव आए युवक को सुभारती से मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में शिफ्ट किय जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/