फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update, Four villages including a town sealed after found ten Corona positive cases in Muzaffarnagar

कोरोना के नए 10 केस मिलने पर एक कस्बा सहित चार गांव सील, डीएम सख्त, जांच कराने के दिए निर्देश

Wed, 22 Apr 2020 08:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Apr 2020 08:43 PM IST
सार

  • पुरकाजी और चार गांव सील, खतौली में भी पाबंदी 
  • प्रशासन ने दोनों कस्बों के बैंकों को कराया बंद 
  • जरूरत पड़ी तो पूरे खतौली को करें सील : डीएम 
  • शाहीनबाग से लौटने वाले व्यक्ति के जनाजे में शामिल व्यक्तियों की खोज कर उनकी भी जांच कराने के निर्देश दिए

विज्ञापन
Corona Virus Update, Four villages including a town sealed after found ten Corona positive cases in Muzaffarnagar
डीएम ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को दस कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। जिले के पुरकाजी में छह और खतौली में चार पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने दोनों कस्बों में सख्ती कर दी है। पुरकाजी व नजदीक के चार गांवों को सील कर दिया गया है। खतौली के इस्लामनगर में भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। दोनों कस्बों में अगले आदेश तक बैंकों को बंद करा दिया गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि यदि जरूरत पड़े तो पूरे खतौली को सील कर दिया जाए। उधर, सीओ खतौली ने कोतवाली प्रभारी से दिल्ली के शाहीन बाग से लौटने वाले व्यक्ति के जनाजे में शामिल व्यक्तियों की खोज कर उनकी भी जांच कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बुधवार को पुरकाजी की सीमाएं सील कर दी गईं, बाजार सुनसान रहे। हाईवे पर भी खेतों पर जाने वाले किसानों व इक्का दुक्का लोगों के अलावा कोई नजर नहीं आया। सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि कस्बे के कुछ हिस्से को हॉटस्पॉट से अलग कर खेती संबंधी खाद, बीज व आवश्यक सामान की कुछ दुकानें तीन दिन पूर्व समय निर्धारित कर खुलवा दी गईं थी, लेकिन छह कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुरकाजी सहित तीन किलोमीटर की सीमा में आने वाले भूराहेड़ी, भोजाहेड़ी, हरेंटी, लखनोती गांवों को फिर से हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में कोई दुकान नहीं खुलेगी। पास जारी कर होम डिलीवरी कराई जाएगी। उधर, सब्जी मंडी नहीं खुलने से बुधवार को लोगों को सब्जी उपलब्ध नहीं हो पाई। नगरपालिका ईओ मनोज यादव ने बताया कि सब्जी की होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


उधर, खतौली कस्बे में एक महिला, उसके पौत्र व पौत्री के संक्रमित मिलने के बाद मोहल्ला इस्लामनगर को सील किया गया है। जैननगर दक्षिणी सराफान पहले से ही सील है। वहां भी मंगलवार को एक जमाती पॉजिटिव मिला था। बुधवार सवेरे डीएम सेल्वा कुमारी जे ने हॉटस्पॉट इलाकों के साथ कस्बे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस्लामनगर में होम डिलीवरी कराई जाए। मोहल्लेवासियों का सर्वे कराकर उनकी जांच कराएं। दोपहर में एसएसपी अभिषेक यादव भी पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध है या पॉजिटिव आता है तो जांच के लिए पर्याप्त पुलिस बल लेकर जाएं। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं, जो नहीं मानता उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में 26 नए कोरोना संक्रमित मिले, तब्लीगी जमात से जुड़े नौ जमाती भी शामिल, 114 पहुंची कुल संख्या

मोहल्ले का सर्वे कर लिए गए सैंपल 
इस्लामनगर से एक महिला व दो बच्चों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि जैननगर का जमाती पहले ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मंगलवार शाम 28 मोहल्लेवासियों के सैंपल लिए गए थे। बुधवार सुबह पहुंची टीम ने मोहल्ले का सर्वे शुरू किया। दोपहर में जिला मुख्यालय से पहुंची टीम ने मोहल्ले के ही 50 अन्य लोगों के सैंपल लिए। सीओ खतौली ने कोतवाली प्रभारी से शाहीन बाग से लौटने वाले व्यक्ति के जनाजे में शामिल व्यक्तियों की खोज कर उनकी भी जांच कराने के निर्देश दिए।

पुरकाजी में चिह्नित लोगों के लिए गए सैंपल
डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव ने कस्बे में पहुंचकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। चिह्नित किए गए लोगों के सैंपल लिए गए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम सदर अशोक कुमार, सीओ सदर कुलदीप कुमार सहित नगर पंचायत व स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चौपड़ा ने बताया कि दोनों कस्बों में संक्रमित लोगों के संपर्क में आए नागरिकों के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए मेरठ और नोएडा भेजा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed