{"_id":"5e8226138ebc3e76d156c736","slug":"corona-virus-peoples-has-misbehave-from-nagar-nigam-team-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: भीड़ ने नगर निगम की टीम को घेरा, मारपीट पर हुई उतारू, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: भीड़ ने नगर निगम की टीम को घेरा, मारपीट पर हुई उतारू, ये है पूरा मामला
Mon, 30 Mar 2020 10:37 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:37 PM IST
सार
मेरठ में सोमवार को निगम टीम को भीड़ ने घेर लिया और मारपीट पर उतारू हो गई।
विज्ञापन
सत्यापन के लिए गली- गली घूम रहे नगर निगम के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहे ठेले व रेहड़ी वालों को सरकार ने आर्थिक सहायता के लिए एक- एक हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। जिनकी जांच पड़ताल और सत्यापन करने के लिए नगर निगम के कर्मचारी गली- गली घूम रहे हैं। सोमवार को लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी में पहुंची निगम टीम को भीड़ ने घेर लिया और मारपीट पर उतारू हो गई।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों के अनुसार सत्यापन के दौरान ऐसे गरीब लोगों के आधार कार्ड व बैंक की खाता संख्या ले रहे हैं। ताकि इन गरीब पात्रों तक सरकार की एक हजार की मदद पहुंच सके। अधिकांश इलाकों में लोग अपने वार्ड पार्षद और नगर निगम के टैक्स अधिकारी के माध्यम से अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक खाते की फोटो कॉपी उपलब्ध करा रहे हैं। जिनके खाते में यह रकम भेजे जाने की तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में जनता अभिलेख देने को तैयार नहीं है। उल्टा टीम का विरोध भी कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हैलो! मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं... डॉक्टर नीतिश, आप तो मोर्चे पर डटे हुए हैं, अस्पताल में कैसा हाल है
विज्ञापन
नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सोमवार को शाहजहां कॉलोनी में ठेले व रेहड़ी वाले परिवारों का सत्यापन करने के लिए पहुंचे। इंस्पेक्टर के अनुसार इस दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया। कोई अभिलेख नहीं दिया और चेतावनी दे दी कि अभिलेख मांगने के लिए कॉलोनी में आने की जरूरत नहीं है। यही नहीं, स्थानीय लोग मारपीट पर उतारू हो गए। वार्ड पार्षद भी वहां मौजूद थे। लेकिन भीड़ के विरोध के चलते वह भी कुछ नहीं बोल पाए। टैक्स इंस्पेक्टर ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हुई उनके साथ अभद्रता की शिकायत सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह से की।
इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त का कहना है कि जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति के भारत सरकार की योजना का लाभ पहुंचे। ऐसे क्षेत्रों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर काम करना चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/