फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus, People have boycotted the Quarantine ward in Saharanpur

कोरोना वायरस: सहारनपुर में क्वारंटीन वार्ड का बहिष्कार, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे एसडीएम

Tue, 31 Mar 2020 05:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Mar 2020 05:36 PM IST
सार

सहारनपुर में क्वारंटीन वार्ड में रखे गए लोगों ने बहिष्कार कर दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Corona Virus, People have boycotted the Quarantine ward in Saharanpur
लोगों ने किया क्वारंटीन वार्ड का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहारनपुर में तहसील प्रशासन ने बाहर से आए लोगों के लिए नगर के सतगुरू इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन वार्ड बनाया है। सोमवार को वहां पर बाहर से आए नकुड़ ब्लॉक के 105 लोगों को रखा गया था। वहीं मंगलवार को इन सभी लोगों ने क्वारंटीन वार्ड का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


वार्ड में रह रहे फेरूमजरा निवासी अनुज कुमार, बंबयाला के संदीप कुमार, नकुड़ के अजय, दैदपुरा के अक्षित, भैरमऊ के रवि, माजरी की ओमवती, संसारपुर के इमरान, नगला के विकास व लूंढा के भोपाल आदि ने कहा कि हम सब बाहर से आए हैं और वो खुद ही अपनी जांच कराने अस्पताल आए थे। लेकिन जांच के नाम पर यहां वार्डों में रखा गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए छह लोगों को दबोचा, 16 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि जांच करने के बाद घर भेजा जाए। अन्यथा हम कोई चाय, नाश्ता नहीं लेंगे। उधर, एसडीएम पीएस राणा का कहना है कि शासन के निर्देश पर इन्हें रोका गया है। जांच के लिए वह सीएमओ से बात कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि वार्ड में रह रहे लोगों को समझाकर खाना खिला दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed