{"_id":"5e81ebbf8ebc3e6fc8492263","slug":"corona-virus-meerut-update-six-new-suspect-of-corona-positive-found-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus Update: मेरठ में फिर मिले छह नए मरीज, लोगों में बढ़ी दहशत, संख्या बढ़कर हुई 19","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus Update: मेरठ में फिर मिले छह नए मरीज, लोगों में बढ़ी दहशत, संख्या बढ़कर हुई 19
Mon, 30 Mar 2020 06:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 Mar 2020 06:23 PM IST
सार
मेरठ में सोमवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। कोरोना के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिए फिर से एक बुरी खबर आई है। शहर में कोरोना के छह नए मरीज मिलने से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। जनपद में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को 382 टीमों द्वारा 24 क्षेत्रों में 49661 घरों का भ्रमण कर 265189 लोगों की आबादी का सर्वे किया गया। जिसमें पांच संदिग्ध व्यक्तियों को सुभारती मेडिकल कॉलेज और 310 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन में रखा गया। सोमवार को कुल 17 सैंपल्स की जांच की गई। जिनमें छह नए केस मिले हैं। अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
विज्ञापन
शहर में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या से लोगों में दहशत पैदा होने लगी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस- प्रशासन उन लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। जो इन मरीजों के संपर्क रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ में ऐसे फैला कोरोना
अधिकारियों का कहना है कि खुर्जा के रहने वाले शख्स द्वारा महाराष्ट्र से आकर मेरठ में रहने के दौरान यह वायरस फैला है। सभी पॉजिटिव मरीजों को अलग वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन इलाकों को धीरे- धीरे सील किया जा रहा है जहां- जहां ये मरीज रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/