फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona vaccination today for 60 plus

60 साल से ज्यादा उम्र के 65511 लोगों को आज से लगाया जाएगा टीका

Mon, 10 Jan 2022 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination today for 60 plus
60 साल से ज्यादा उम्र के 65511 लोगों को आज से लगेगा टीका
विज्ञापन

मेरठ। 60 साल से ज्यादा उम्र के पहले से विभिन्न बीमारियों से घिरे (कॉमॉर्बिड) लोगों का टीकाकरण सोमवार से किया जाएगा। ऐसे 65511 लोग चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को तीसरी डोज भी लगाई जाएगी।
हेल्थ केयर वर्कर 24792 हैं, जिनमें से पहली डोज सबको लगी हुई है। दूसरी डोज इनमें से 22126 को लगी हुई है। वहीं फ्रंट लाइन वर्कर 24846 हैं। इनमें से पहली डोज सबको लगी हुई है, जबकि दूसरी डीज इनमें से 21246 लगी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को बारिश के कारण कम टीकाकरण हुआ। 1576 किशोरों समेत 5274 ने टीका लगवाया। अभी तक किशोरों में टीके को लेकर उत्साह रहा है। पिछले छह दिनों में 37878 को टीका लग चुका है। स्कूलों में भी टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 22 लाख से अधिक लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से 14 लाख से ज्यादा को दोनों डोज लग चुकी हैं। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है। अभी जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र के तीन लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी है। सोमवार को 267 बूथों पर 15 से 17 साल और 18 साल से ज्यादा उम्र वाले 37100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed