फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona vaccination of 45 plus age group today

मेरठ: 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों का टीकाकरण आज से, ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Thu, 01 Apr 2021 10:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 01 Apr 2021 10:41 AM IST
सार

  • मेरठ में आज से किया जाएगा 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
corona vaccination of 45 plus age group today
मेरठ में टीकाकरण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में एक अप्रैल यानी आज से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। अभी तक 45 साल से अधिक उम्र के उन्हीं लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही थी, जो पहले से कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन अब सभी लोगों को टीका लगाने की तैयारी है। मेरठ में ऐसे करीब साढ़े नौ लाख लोग हैं, जिनमें से लगभग एक लाख को टीका लग चुका है। इन लोगों को वैक्सीन लग जाने के बाद 45 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

विज्ञापन


सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों के अलावा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाई जा सकती है। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही है जबकि प्राइवेट अस्पतालों में एक डोज के लिए 250 रुपये का चार्ज लिया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
पहला तरीका:
45 साल से ज्यादा उम्र के लोग COWIN.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको वैक्सीन लगने की तारीख, समय और स्थान की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: मां ने अपने दो मासूम बच्चों का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

दूसरा तरीका: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बिना भी ऐसे लगवा सकते हैं टीका
आप बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। अगर पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो अपने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर टीका लगवा सकते हैं। कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन के लिए अपना पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड या वोटर कार्ड साथ ले जाना होगा। इसके अलावा पासपोर्ट, राशनकार्ड या फिर बैंक की पासबुक को भी पहचान पत्र के तौर पर प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।


ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-
- सबसे पहले Cowin.gov.in वेबसाइट खोलें।
- अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी पर क्लिक करें। अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सत्यापित बटन पर क्लिक करें।
- अब, एक पंजीकरण पृष्ठ दिखाई देगा, जहां आपको फोटो आईडी का प्रकार, संख्या और अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा। आपको लिंग और आयु भी दर्ज करना होगा। आप फोटो आईडी प्रूफ के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस अथवा आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
- इसके बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद एक पुष्टि संदेश पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अकाउंट विवरण प्रदर्शित होगा। एक व्यक्ति पहले दर्ज किए गए मोबाइल नंबर से जुड़े चार और लोगों को जोड़ सकता है।
- पंजीकृत नामों के विवरण के सामने आपको एक्शन नामक एक कॉलम दिखाई देगा। इसके नीचे आपको एक कैलेंडर आइकन दिखाई देगा। शेड्यूल करने के लिए उस पर क्लिक करें।
- अब राज्य/संघ राज्य क्षेत्र, जिला, ब्लॉक और पिनकोड जैसे विवरण दर्ज करें। इन सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed