{"_id":"606550f38ebc3e8d3663f655","slug":"up-crime-news-a-woman-killed-her-two-children-with-electric-current-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मां ने अपने दो मासूम बच्चों का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत: मां ने अपने दो मासूम बच्चों का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 01 Apr 2021 10:25 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:25 AM IST
सार
- बागपत में एक महिला ने अपने दो बच्चों का गला घोंटकर मार डाला
- पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया
- पुलिस महिला से कर रही है पूछताछ
विज्ञापन
दोनों बच्चों के फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के छपरौली कस्बे में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
छपरौली कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान का रहने वाले गुलाब फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। गुरुवार सुबह उसकी पत्नी अंजुम ने अपने बेटे उमेर (8 वर्ष) और बेटी अलिफ्शा (5 वर्ष) का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। यह सूचना फैली तो कस्बे के लोग सकते में आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
महिला ने अपने ही बच्चों की हत्या क्यों की, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है। बच्चों की हत्या से परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/