{"_id":"5e76784a8ebc3e7743464d06","slug":"corona-update-train-passengers-were-checked-due-to-corona-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: रात में अचानक रोकी फ्रंटियर मेल, सभी यात्रियों की कराई गहनता से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: रात में अचानक रोकी फ्रंटियर मेल, सभी यात्रियों की कराई गहनता से जांच
Sun, 22 Mar 2020 01:58 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 22 Mar 2020 01:58 AM IST
सार
मुंबई की तरफ से आई ट्रेन में सवार यात्रियों की सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर गहनता से जांच कराई गई।
विज्ञापन
स्टेशन जांच करते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई की तरफ से आई ट्रेन में सवार यात्रियों की सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर गहनता से जांच कराई गई। फ्रंटियर मेल में एक यात्री की तबीयत खराब होने पर कोरोना को लेकर अफवाह फैल गई, जिस कारण सभी यात्रियों की जांच हुई।
विज्ञापन
शनिवार देर रात एकाएक रेलवे स्टेशन पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। मुंबई की ओर से कुछ देर पहले ही पहुंची फ्रंटियर मेल सहित कुछ अन्य रूटों से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को जांच के बीच बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ के एक गांव में मिलीं विदेशी युवती, बताए जा रहे कोरोना के लक्षण, मचा हड़कंप
विज्ञापन
यात्रियों का मौके पर ही तापमान भी चेक किया गया तथा उनके पास मौजूद अन्य सामान की जांच भी की गई। फिलहाल पुलिस और मेडिकल की टीम भी तैनात है। रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/