फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update: SP Crime and wife and children has been found corona positive in Meerut

मेरठ में एसपी क्राइम, पत्नी और बच्चे निकले कोरोना पॉजिटिव, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Tue, 18 Aug 2020 03:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Aug 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Corona Update: SP Crime and wife and children has been found corona positive in Meerut
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मंगलवार को एसपी क्राइम और उनकी पत्नी व बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. राज कुमार ने की इसकी पुष्टि की है। एसपी क्राइम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस विभाग और उनके संपर्क में आए लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


मेरठ में सोमवार को छह पुलिसकर्मियों समेत कोरोना के 49 नए मरीज मिले थे, जबकि भूषण विहार जयभीम नगर निवासी 45 वर्षीय की कोरोना से मौत हो गई। उनका पहले मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, इसके बाद उन्हें सुभारती रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


नए मरीजों में छह में से दो पुलिसकर्मी आईजी ऑफिस में तैनात हैं, तीन शताब्दी नगर में रहते हैं, जो परतापुर थाने में तैनात बताए गए, जबकि एक कुटी चौराहे के पास शास्त्रीनगर में रहता है। दो दिन पहले भी इस थाने के दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, महिला जिला अस्पताल का डाटा एंट्री ऑपरेटर और कैंट स्थित हेड पोस्ट ऑफिस की पोस्टल असिस्टेंट भी संक्रमित निकली हैं। इनके अलावा अधिवक्ता, घरेलू महिलाएं, कारोबारी, नौकरीपेशा और छात्र शामिल हैं। एक परिवार के छह लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें तीन साल से लेकर 70 साल तक के मरीज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: हुक्का बार मामले में चौकी इंचार्ज सस्पेंड, उठ रहा ये बड़ा सवाल, लोगों में भारी आक्रोश


ये सभी मरीज जगन्नाथ पुरी, भूसा मंडी, धर्म कांटे वाली गली, डिफेंस एंक्लेव, फफूंडा, पल्लवपुरम, शास्त्रीनगर, शिवाजी रोड, जाहिदपुर, तेज विहार, सोतीगंज, नई बस्ती, राधा गार्डन, शताब्दी नगर, गंगानगर, तिवारी क्वार्ट्स, सोतीगंज, सैनिक विहार, जाकिर कॉलोनी, पांडव नगर, रिठानी, सिवाया और सलावा के रहने वाले हैं। 

1.9 प्रतिशत मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 2555 सैंपलों की जांच हुई, जिनके लिहाज से 1.9 प्रतिशत मरीज संक्रमित निकले हैं। अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 2880 हो गई है। 104 लोगों की मौत हुई है। 452 का इलाज चल रहा है। अब तक 2324 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 69 लोग होम आइसोलेशन में हैं। सोमवार को 22 मरीजों की छुट्टी कर दी गई। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed