{"_id":"5e8c98ba8ebc3e77392207ae","slug":"corona-update-news-two-jamati-corona-positive-found-in-meerut-city-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के दो जमाती निकले कोरोना पॉजिटिव, मेरठ में संख्या बढ़कर हुई 34, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के दो जमाती निकले कोरोना पॉजिटिव, मेरठ में संख्या बढ़कर हुई 34, लोगों में दहशत
Wed, 08 Apr 2020 12:16 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:16 AM IST
सार
निजामुद्दीन मरकज से मस्जिद में आए झारखंड के दो जमाती कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजामुद्दीन मरकज से सरूरपुर के खिवाई गांव की मस्जिद में आए झारखंड के दो जमाती कोरोना संक्रमित निकले हैं। मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 34 हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, जिस मस्जिद में ये जमाती रुके थे, वहां एक किमी का एरिया तीन दिनों के लिए सील कर इनके संपर्क में आने वाले लोगों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
सीएमओ के अनुसार मंगलवार को मेरठ के 87 सैंपलों की जांच की गई। इन दोनों लोगों के अलावा एक पुरुष और महिला जमाती पहली रिपोर्ट में संक्रमित आ चुके हैं। बुधवार को इन दोनों की भी कंफर्म रिपोर्ट आएगी। इन सभी को खिवाई में क्वारंटीन किया हुआ था। हालांकि बाकी 85 सैंपल नेगेटिव निकले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: अस्पताल की खिड़की से कूदकर भागा था कोरोना पॉजिटिव, 12 घंटे बाद पुलिस ने दबोचा, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
विज्ञापन
बता दें कि बीते शनिवार को मेरठ में सात जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मेरठ में अब तक 34 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। मंगलवार को कुल 87 सैंपलों की जांच हुई, इनमें दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/