यूपी: अस्पताल की खिड़की से कूदकर भागा था कोरोना पॉजिटिव, 12 घंटे बाद पुलिस ने दबोचा, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक कोरोना पॉजिटिव जमाती सोमवार रात को कोविड अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हो गया था। पुलिस ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ित मरीज को काठा गांव के एक ईंट भट्टे से दबोच लिया। इसके बाद फिर से उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके भागने के बाद से ही पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर था। वहीं आई रेंज प्रवीण कुमार ने इस मामले में खुद कमान संभाली।
नेपाल के कोरोना पॉजिटिव के भागने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से बागपत में 19 मार्च को जमात आई थी।
इसमें कुल 28 जमाती नेपाल के थे, इन्हें श्री कृष्णा कॉलेज बालैनी में क्वारंटीन किया गया था। जांच में 58 साल का नेपाली कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल खेकड़ा में रखा गया था। अस्पताल से भागे कोरोना पॉजिटिव की तलाश में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर था।
पुलिस ने जारी की थी अपील
कोरोना पाॅजिटिव के अस्पताल से भागने के बाद एसएसपी बागपत ने आसपास के सभी जिलों में कोरोना पाॅजिटिव की तलाश के लिए लोगों से अपील की थी। एसएसपी के निर्देश पर जारी अपील में लिखा था कि अस्पताल से भागे कोरोना पाॅजिटिव नेपाल के सुनसारी निवासी 65 वर्षीय जमाती का उपचार सीएचसी खेकड़ा में चल रहा था। यह उपचार के दौरान अस्पताल से भाग गया है। यह व्यक्ति जिन-जिन लोगों से मिला उन्हें जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित कर देगा। जिस कारण इस व्यक्ति का उपचार होना अत्यधिक आवश्यक है।