{"_id":"5e8c6df68ebc3e7117047b8c","slug":"corona-update-news-ssp-warns-that-rasuka-will-take-action-if-it-jamati-is-found-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: एसएसपी ने दी चेतावनी, आज रात आठ बजे के बाद जिले में जमाती मिले तो लगेगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: एसएसपी ने दी चेतावनी, आज रात आठ बजे के बाद जिले में जमाती मिले तो लगेगा रासुका
Tue, 07 Apr 2020 05:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:47 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एसएसपी ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार रात आठ बजे के बाद जिले में जमाती मिले तो उस पर रासुका लगेगा।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजामुद्दीन मरकज के कोरोना कनेक्शन के सामने आने के बाद जमातियों को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। एसएसपी ने जनपद में छिपे जमातियों को मंगलवार रात आठ बजे तक खुद सामने आने का समय दिया है। इसके बाद जानबूझकर लोगों को संक्रमित करने का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के निजामुद्दीन मरकज से जुड़े कनेक्शन के सामने आने के बाद जिले में छिपकर रह रहे जमातियों को लेकर एसएसपी ने कड़ी चेतावनी दी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि जनपद में जो भी जमाती या अन्य व्यक्ति निजामुद्दीन मरकज से अथवा किसी ऐसे जनपद या शहर से आया है, जहां कोरोना संक्रमण फैला हुआ है और वह यहां छिपकर रह रहा है, ऐसा व्यक्ति रात आठ बजे तक खुद ही पुलिस-प्रशासन के सामने आकर अपनी स्वास्थ्य जांच करा ले।
विज्ञापन
यदि मंगलवार रात आठ बजे के बाद आगे इस तरह के जमाती या अन्य लोग जनपद में कहीं से भी पकड़े जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को जानबूझकर संक्रमण फैलाने का दोषी मानते हुए न केवल उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जाएगा, बल्कि उन्हें रासुका में भी निरुद्ध किया जाएगा। एसएसपी ने ऐसे लोगों की सूचना पुलिस-प्रशासन को नहीं देने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत में अस्पताल से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज, पुलिस ने काठा गांव से दबोचा
अब तक 37 जमात के 410 जमाती हो चुके चिह्नित
जनपद में निजामुद्दीन मरकज के कोरोना कनेक्शन के बाद चलाए गए अभियान के दौरान अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आई हुईं 37 जमात चिह्नित की जा चुकी हैं। इन जमात में कुल 410 जमाती शामिल हैं, जिनमें से 12 नेपाल मूल के विदेशी भी शामिल हैं। सभी जमातियों को स्वास्थ्य जांच के बाद उनके ठहरने के स्थान पर ही होम क्वारंटीन किया गया था। इनमें से नेपाल निवासी 12 जमातियों को न्याजूपुरा स्थित मस्जिद से निकालने के बाद उनके सैंपल लेकर बीआईटी मेडिकल कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में दाखिल कर दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/