फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update News, police has send 35 Jamati including five women in quarantine ward at Bijnor

बिजनौर में जमातियों की तलाश जारी, असम की पांच महिलाओं सहित 35 जमाती किए क्वारंटीन

Fri, 10 Apr 2020 12:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Apr 2020 12:38 AM IST
सार

बिजनौर जिले में बृहस्पतिवार को असम की पांच महिलाओं सहित 35 जमाती मिले। इन सभी को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
Corona Update News, police has send 35 Jamati including five women in quarantine ward at Bijnor
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले में छिपे हुए जमातियों को तलाशने का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पुलिस ने असम की पांच महिलाओं सहित 35 जमाती तलाशे। इन सभी को क्वारंटीन किया गया है। जिले में अब तक 487 जमाती पुलिस द्वारा तलाशे जा चुके हैं। इसके अलावा पुलिस अब उन लोगों को भी चिह्नित कर रही है जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के पास रहकर काम करते हैं। ऐसे 15 लोगों को भी क्वारंटीन किया है। 

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की तरफ से लगातार यह अपील की जा रही है कि जमात में आने वाले लोग खुद ही सामने आएं और अपनी और अन्य लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खुद ही अपनी जांच कराएं। बावजूद जमाती सामने नहीं आ रहे। इसीलिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। 
विज्ञापन


अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नूरपुर से 19 जमाती मिले, इनमें आठ नूरपुर कस्बे से, चार गांव रहटा बिल्लोच, चार पूरनपुर नंगला से, एक हसुपुरा, एक दौलतपुर और एक बिशनपुर से मिला। इनमें से चार लोग गत छह मार्च को और बाकी 22 से 26 मार्च के बीच दिल्ली से लौटे थे। चांदपुर के स्याऊ से भी एक घर से 12 जमाती मिले हैं। इनमें असम की पांच महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दो जमाती स्थानीय हैं। हीमपुरदीपा थाने के गांव मसीत, पीपली जट व छोईया नंगली से एक-एक जमाती मिला। इनमें एक गुजरात, दूसरा दिल्ली गया था। तीसरा जमाती हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा है। इन सभी जमातियों को गांव स्वाहेड़ी में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अस्पताल से क्यों भागा था कोरोना पॉजिटिव, सामने आई सच्चाई, 12 घंटे बाद ऐसे पकड़ पाई पुलिस

उधर, दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के आसपास जाने वाले लोगों को भी पुलिस चिह्नित कर क्वारंटीन करा रही है। अफजलगढ़ से ऐसे 11 लोग और कोतवाली देहात क्षेत्र से चार लोगों को पुलिस ने क्वारंटीन के लिए बिजनौर भेजा है। 

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: घरों में छिपे मिले 23 जमाती, निजामुद्दीन मरकज के जलसे से लौटे थे गांव

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि जमाती अपने आने और ठहरने की सूचना पुलिस को नहीं दे रहे हैं। पुलिस जमातियों व उनके परिवार के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए ढूंढ रही है। जमाती खुद ही सामने आएं और जांच कराएं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed