{"_id":"5f203909f5623a7a0b05b97b","slug":"corona-update-ib-bijnor-five-more-including-three-women-have-been-infected-in-bijnor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में तीन महिलाओं सहित पांच और संक्रमित निकले, 660 हुए कुल पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में तीन महिलाओं सहित पांच और संक्रमित निकले, 660 हुए कुल पॉजिटिव
Tue, 28 Jul 2020 08:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Jul 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
hotspot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को तीन महिलाओं सहित जिले के पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही 120 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव भी आई हैं। नए मरीजों में हल्दौर के तीन, नजीबाबाद और बिजनौर (मूल निवासी इलाहाबाद) का एक मरीज शामिल है। इन सभी मरीजों को उपचार के लिए होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना मीटर लगातार बढ़ रहा है। जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी कोरोना की चेन नहीं टूट पा रही है। आए दिन जनपद में नए केस मिल रहे हैं। इसके बावजूद लोग शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 660 हो गई है। इनमें से 505 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि आठ लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 147 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. विजय कुमार यादव के मुताबिक जिले में सोमवार को 17 केस मिले थे और मंगलवार को दिन भी अछूता नहीं रहा है। आज भी जिले में पांच कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। साथ ही राहत भरी बात ये रही कि इनके साथ में 120 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आई।
विज्ञापन
मंगलवार को मिले नए संक्रमित मरीजों में हल्दौर इलाके के गांव हरदासपुर गढ़ी निवासी 22 वर्षीय युवती, हल्दौर का रहने वाला 49 साल का व्यक्ति, यहीं के मोहल्ला इस्लामनगर की 47 वर्षीय महिला, नजीबाबाद थाने के कस्बा साहनपुर निवासी 23 साल का युवक, मूल रूप से जनपद इलाहाबाद के मौअलमा थानांतर्गत आजमपुर पूर्वी और हाल निवासी बिजनौर की लगभग 39 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके उपचार की व्यवस्था इनके घर पर ही की गई है।
अफजलगढ़ नगर के मोहल्ला बेगमसराय, नेजोसराय तथा नायकसराय में दो दिन पूर्व सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर हॉटस्पॉट क्षेत्र सहित नगर में कीटनाशक का छिड़काव कर सैनिटाइज कराया गया। नगर पालिका के ईओ कौशल कुमार ने बताया कि तीनों मोहल्लों में लगातार साफ सफाई व कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ सफाई रखने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का आग्रह किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/