फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update, 26 trains of Delhi-Saharanpur route have been canceled till 31 March

कोरोना: रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा, इस रूट की 26 ट्रेनें रद्द, बसों का संचालन भी स्थगित

Mon, 23 Mar 2020 08:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Mar 2020 08:55 PM IST
सार

कोराना वायरस के चलते 26 ट्रेनों और रोडवेज बसों का संचालन 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Corona Update, 26 trains of Delhi-Saharanpur route have been canceled till 31 March
सुना पड़ा स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोराना वायरस के खिलाफ जंग में बागपत जनपद की 216 रोडवेज बसों और दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर अप-डाउन करने वाली करीबन 26 ट्रेनों का संचालन 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सोमवार को भी सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर अप-डाउन 26 ट्रेन हैं। इसमें रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को उदयपुर से दिल्ली-शामली होकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन भी शामिल है। एक सप्ताह से बड़ौत रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस खड़ी हुई है। स्टेशन अधीक्षक ओमवीर का कहना है कि 31 मार्च तक रेलवे की सभी ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


उधर, रोडवेज विभाग की भी हालत ऐसी ही है। जनपद में बड़ौत डिपो के अलावा शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, लोनी, खतौली डिपो का संचालन होता था, जो कोरोना वायरस के चलते इस समय बंद है। एआरएम योगेन्द्रपाल ने बताया कि लोकल बसों का संचालन 25 मार्च तक बंद है जबकि अंतरराज्यीय बसों का संचालन 31 मार्च तक बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन रहा बेअसर, मंडी में खूब जमा हुई भीड़, नहीं समझ रहे लोग, तस्वीरों में देखें दिन भर का हाल

जनपद में रोडवेज बसों का संचालन का आंकड़ा
डिपो    निगम    अनुबंधित
बड़ौत    80         46
लोनी    10          0
खतौली    2         0
सहारनपुर  10     0
मुजफ्फरनगर 8   0
शामली        11    0 

प्राइवेट बसों भी बंद
जनपद में लोनी मोड़ से शामली तक चलने वाली करीबन प्राइवेट 48 बसें जनपद से होकर गुजरती है, जिनका फिलहाल संचालन बंद है। मिनी बस एसोसिएशन के सदस्य सुबोध राणा ने बताया कि प्राइवेट बसों का संचालन बंद है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed