कोरोना की धीमी पड़ी रफ्तार, फिर भी प्रदेश में सबसे अधिक सक्रिय केसों में मेरठ पहले स्थान पर
कोराना की गति धीमी पड़ी है लेकिन प्रदेश में सक्रिय केस अभी भी मेरठ में 4312 और लखनऊ में 4271 पॉजिटिव हैं। वहीं प्रदेश में मेरठ कोरोना से मौतों के मामले में पांचवे नंबर पर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-सहारनपुर मंडल में मेरठ जिला सक्रिय केसों और मौत दोनों ही मामलों में पहले स्थान पर है। मेरठ में केसों की संख्या जहां प्रतिदिन डेढ़ हजार के पार जा रही थी, वह पिछले कुछ दिनों से काफी कम हुई है। अब 200 से भी कम मरीज हर रोज मिल रहे हैं।
कोरोना की दूसरी लहर का असर कहें या लोगों की लापरवाही, वजह चाहे जो हो। यह आंकड़े बेहद दुखद है। क्योंकि कोई नहीं चाहेगा कि मेरठ जिला कोरोना संक्रमण के फैलाव में आगे रहे। वहीं लखनऊ में सबसे अधिक 2400 मौत हुई हैं।
मरीज भी सबसे अधिक वहीं मिले हैं। मौतों में दूसरा नंबर कानपुर नगर 1677, तीसरा वाराणसी 922, चौथा प्रयागराज 846 है। सक्रिय केसों में तीसरा नंबर पर सहारनपुर 2933, चौथा वाराणसी 2768, पांचवां गोरखपुर का 2596 है।
मेरठ मंडल का हाल
जिला सक्रिय मरीज मौत
मेरठ 4312 780
गौतमबुद्धनगर 2398 428
गाजियाबाद 2043 424
बुलंदशहर 1698 192
हापुड़ 1056 191
बागपत 999 131
आसपास के अन्य जिलों का हाल
मुजफ्फरनगर 2325 246
सहारनपुर 2933 353
बिजनौर 738 99
शामली 986 40
(ये बुधवार तक के लखनऊ से जारी हुए आंकड़े हैं।)
मरीजों की संख्या कम हो रही
इस समय मंडल में सक्रिय केसों की संख्या कम हुई है। मौतें के मामलों में भी कमी आई है। मंडल के अन्य जिलों में भी काफी सुधार है। प्रयास है कि आने वाले वक्त में बेहतर नतीजे आएं। मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। - डॉ. अशोक तलियान, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी