फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona shadow on delhi meerut express way

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भी कोरोना का साया, नहीं लौटे होली की छुट्टियों पर गए कर्मचारी

Thu, 19 Mar 2020 01:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
corona shadow on delhi meerut express way
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मौसम के बाद अब कोरोना का साया है। अधिकारियों की मानें तो होली की छुट्टियों पर गए कर्मचारी वापस नहीं लौटे हैं। एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही जीआर इंफ्रा ने कर्मचारियों के न आने की सूचना एनएचएआई को दी है। पहले से ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय से इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग होने से एनएचएआई पर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का दबाव है।

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय दिसंबर-2019 तय था, लेकिन मौसम की मार के चलते प्रोजेक्ट की समय सीमा बढ़ाकर मई-2020 तक कर दी गई। बारिश होने के बाद पीएमओ से मेरठ से डासना (32 किमी) का चरण पूरा करने की समय सीमा जून-2020 तक तय की है। लेकिन कुछ न कुछ अवरोध होने से इस कार्य को समय पर पूरा कर पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऐसे में इस समय सीमा को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


एनएचएआई डायरेक्टर करेंगे निरीक्षण
जीआर इंफ्रा द्वारा कर्मचारियों के न आने की सूचना पर एनएचएआई डायरेक्टर जल्द मेरठ से डासना का निरीक्षण कर सकते हैं। इससे कार्य की गति और कर्मचारियों की स्थिति के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे प्रधानमंत्री कार्यालय को इसके बारे में अपडेट रिपोर्ट दी जा सके। इसके चलते प्रोजेक्ट मैनेजर को भी स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया है। वहीं, एनएचएआई का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए जीआर इंफ्रा को कर्मचारियों को मास्क की व्यवस्था की जानी चाहिए।


नहीं लौटे कर्मचारी
कॉन्ट्रैक्टर ने कहा है कि कोरोना के डर से होली की छुट्टियों पर गए कर्मचारी नहीं लौटे हैं। इसके लिए निरीक्षण किया जाएगा। हालांकि, अभी कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। - अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआइ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed