{"_id":"5e909a1b8ebc3e72f126cb93","slug":"corona-saharanpur-update-2367-students-underwent-health-test-at-darul-uloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: दारुल उलूम में 2367 छात्रों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, सभी मिले स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: दारुल उलूम में 2367 छात्रों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, सभी मिले स्वस्थ
Fri, 10 Apr 2020 09:57 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:57 PM IST
सार
दारुल उलूम में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2367 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2367 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह वो छात्र हैं जो लॉकडाउन के चलते अपने घरों को नहीं जा सके। सीएमओ ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग में सभी छात्र स्वस्थ मिले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: हॉटस्पॉट इलाकों से लाइव रिपोर्ट, पढ़िए- किन-किन परेशानियों से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ प्रबंध तंत्र ने बृहस्पतिवार जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर संस्था में रुके छात्रों का एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने की मांग की थी। जिसके चलते शुक्रवार को सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी के नेतृत्व में दोनों संस्थाओं में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। डिप्टी सीएमओ डॉ. अथर जमील के नेतृत्व में अलग- अलग स्थानों पर काउंटर लगाकर छात्रों की जांच की गई। साथ ही चिकित्सकों ने छात्रों को कोरोना वायरस और उससे बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। चिकित्सकों ने सोशल डिस्टेंसिंग रखने पर अधिक जोर दिया। मुख्य रूप से छात्रों के शरीर का तापमान चेक किया गया। दारुल उलूम में 1942 व दारुल उलूम वक्फ में 425 छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/