{"_id":"60b69f528ebc3e2e330783cd","slug":"corona-patients-decreased-only-seven-were-found-in-the-countryside-sardana-news-mrt540876511","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीज घटे, देहात में मिले सिर्फ सात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीज घटे, देहात में मिले सिर्फ सात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना मरीज घटे, देहात में मिले सिर्फ सात
माछरा और दौराला में दो-दो, हस्तिनापुर, सरधना व मवाना में एक-एक संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना/मवाना/दौराला/माछरा। देहात क्षेत्र में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। मंगलवार को पांच ब्लॉकों में सिर्फ सात मरीज मिले। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही देहात क्षेत्र में संक्रमित मिलने बंद हो जाएंगे। उधर वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाई गई है। गांव-गांव शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 284 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। दादरी निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मवाना सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने बताया कि जांच में मोहल्ला काबली गेट निवासी युवक संक्रमित मिला है। 175 लोगों की एंटीजन जांच की गई। 40 के सैंपल मेरठ भेजे गए। सीएचसी और सभी पीएचसी पर कुल 1296 लोगों का वैक्सीनेशन कराया गया।
माछरा में आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव आए हैं। सीएचसी के कार्यक्रम प्रबंधक राजन भिवानिया ने बताया कि 347 लोगो की एंटीजन जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं कुल 450 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। वहीं दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि कैंप में 241 लोगों की जांच में दो लोग संक्रमित मिले। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। सीएचसी पर 885 लोगों का टीकाकरण हुआ। मीठेपुर गांव में प्रधान पदमेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। एएनएम भावना, अनुसिया, बबीता ने ग्रामीणों को टीका लगाया।
विज्ञापन
हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी डॉॅ. अंकुर त्यागी ने बताया कि सीएचसी पर 202 लोगों की जांच में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। क्षेत्र में 611 लोगों को अभियान चलाकर वैक्सीन लगाई गई। सीएससी पर बने आइसोलेशन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव चार लोग भर्ती है। उनके ऑक्सीजन लेवल में सुधार है।