{"_id":"5e7caba58ebc3e6fbf4c9b71","slug":"corona-lockdown-in-baghpat-and-a-lover-boy-has-visit-to-girlfriend-house-for-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन, प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, भगाकर करना चाहता था शादी, ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन, प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, भगाकर करना चाहता था शादी, ग्रामीणों ने दबोचा
Thu, 26 Mar 2020 06:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:52 PM IST
सार
बागपत में एक युवक प्रेमिका को भगाने के मकसद से उसके घर पहुंच गया। इस बीच पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने युगल को दबोच लिया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक प्रेमिका को भगाने के मकसद से उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका भी सामान लेकर चलने लगी। इस बीच पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने युगल को दबोच लिया। मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने प्रेमी पर धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि प्रेमिका को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
थाना सिंघावली अहीर एसओ शिवप्रकाश ने बताया कि युवक बृहस्पतिवार को अपनी बहन के साथ अमीनगर सराय के एक मोहल्ले में प्रेमिका के घर पहुंच गया। प्रेमी के कहने पर प्रेमिका अपना सामान लेकर उसकी बहन के साथ चल दी। प्रेमी पीछे- पीछे कुछ दूरी पर चल रहा था। शक होने पर पड़ोस के लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू कर दी। मामले का पता चलने पर उन्हें रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: बैंड बाजा न घुड़चढ़ी, खर्चा न बरात, लाॅकडाउन के चलते दुल्हन को लेने बाइक पर पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद युवती और आरोपी युवक की बहन को परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 144 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/