फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in Meerut: three died including retired bank manager in Meerut, more than hundred new patients found

कोरोना योद्धा भी संक्रमण की जद में आए, मेरठ में रिटायर्ड बैंक मैनेजर समेत आज तीन की मौत, 121 नए मरीज मिले

Fri, 04 Sep 2020 02:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Sep 2020 02:17 AM IST
सार

  • मेडिकल कॉलेज के दो समेत तीन डॉक्टर, 8 हेल्थ केयर वर्कर, पीएनबी और एचडीएफसी समेत तीन बैंकर, 
  • दो सैनिक, एक नेवीकर्मी, एक पुलिसकर्मी शामिल, सैंपल के हिसाब से 4.46 प्रतिशत मरीजों को हुई पुष्टि

विज्ञापन
Corona in Meerut: three died including retired bank manager in Meerut, more than hundred new patients found
coronavirus special team - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार पांचवें दिन भी 100 से ज्यादा रही। बड़ी संख्या में कोरोना योद्धा डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी चपेट में आ रहे हैं।गुरुवार को कोरोना के 121 नए मरीज मिले हैं, जबकि रिटायर्ड बैंक मैनेजर समेत तीन की मौत हो गई। सैंपल के हिसाब से करीब 4.46 प्रतिशत मरीजों को पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जिन मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है, उनमें लालकुर्ती निवासी 54 साल की महिला, देवलोक कॉलोनी निवासी 69 साल के रिटायर्ड बैंक मैनेजर, बसंत कुंज निवासी 67 साल के बुजुर्ग थे। जबकि
विज्ञापन


नए मरीजों में मेडिकल कॉलेज के दो समेत तीन डॉक्टर, नर्स समेत आठ हेल्थ केयर वर्कर, पीएनबी और एचडीएफसी समेत तीन बैंकर, दो सैनिक, एक नेवीकर्मी शामिल हैं। इनके अलावा चाणक्यपुरी का विदेश से घूमकर आया व्यक्ति, चरला निवासी और हस्तिनापुर थाने के दो पुलिसकर्मी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: हाईवे पर चार घंटे चला हाई वोल्टेज हंगामा, बुजुर्ग महिला को गर्दन पकड़कर खींचा, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

इन इलाकों में मिले नए मरीज
गुरुवार को कोरोना के जो नए मरीज मिले हैं, वह साकेत, पल्लवपुरम, प्रवेश विहार, शास्त्री नगर, वसंत विहार, खरखौदा, सर्वोदय कॉलोनी, साबुन गोदाम, संजय नगर, तेज विहार, जागृति विहार, मंगल पांडे नगर, गंगानगर,  मोरीपाड़ा, मेडिकल कॉलेज कैंपस, पूठ खास और मुरलीपुर आदि के रहने वाले हैं। 

लगातार बढ़ रही संख्या
गुरुवार को  2716 सैंपलों की जांच हुई। जिनमें नए मरीजों में 53 महिलाएं हैं और 72 नए केस हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 4441 हो गई है। 127 लोगों की मौत हो चुकी है। 904 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 3410 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। 222 लोग होम आइसोलेशन में हैं। बृहस्पतिवार को 56 मरीजों की छुट्टी हुई है।

सामाजिक दूरी का पालन करें
सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क जरूर लगाना होगा। लेकिन अधिकांश लोग इसमें लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। जिस कारण मरीजों की की संख्या बढ़ रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed