फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in meerut: one died and more then hundred positive found today including one month old baby

मेरठ में कोरोना के 117 नए मरीज मिले, एक माह के बच्चे से लेकर 75 वर्ष के वृद्ध भी पॉजिटिव, एक मौत

Wed, 14 Oct 2020 10:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Oct 2020 10:32 PM IST
सार

- एक माह के बच्चे से लेकर 75 वर्ष के वृद्ध भी कोरोना संक्रमित
- कोरोना मरीजों की संख्या 11070 हुई
- बच्चे, उद्यमी, छात्र,  श्रमिक, पेंशनर, महिलाएं, स्वास्थ्य कर्मी, किसान, डॉक्टर, सैनिक भी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
Corona in meerut: one died and more then hundred positive found today including one month old baby
Corona testing - फोटो : PTI

विस्तार

मेरठ जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बुधवार को 11 हजार को पार कर गई। बुधवार को कोरोना के 117 नए मरीज मिले। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। कंकरखेड़ा के समयपुर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ राजकुमार के अनुसार नए मिले मरीजों में स्वास्थ्य कर्मी के अलावा 22 उद्यमी, छात्र, पुलिसकर्मी, श्रमिक, महिलाएं, किसान, पेंशनर, सैनिक भी संक्रमित मिले हैं। बुधवार को जिले में 4503 लोगों के किए गए टेस्ट में 117 नए मरीज मिले।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11070 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 263 मौत हो चुकी हैं। 9120 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 1687 केस कोविड के सक्रिय हैं। 812 मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट कराया जा रहा है। बुधवार को 142 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। एक माह के मासूम से लेकर 75 वर्ष के वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed