{"_id":"5f872f418ebc3e9bd0125e3b","slug":"corona-in-meerut-one-died-and-more-then-hundred-positive-found-today-including-one-month-old-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोरोना के 117 नए मरीज मिले, एक माह के बच्चे से लेकर 75 वर्ष के वृद्ध भी पॉजिटिव, एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोरोना के 117 नए मरीज मिले, एक माह के बच्चे से लेकर 75 वर्ष के वृद्ध भी पॉजिटिव, एक मौत
Wed, 14 Oct 2020 10:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:32 PM IST
सार
- एक माह के बच्चे से लेकर 75 वर्ष के वृद्ध भी कोरोना संक्रमित
- कोरोना मरीजों की संख्या 11070 हुई
- बच्चे, उद्यमी, छात्र, श्रमिक, पेंशनर, महिलाएं, स्वास्थ्य कर्मी, किसान, डॉक्टर, सैनिक भी कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बुधवार को 11 हजार को पार कर गई। बुधवार को कोरोना के 117 नए मरीज मिले। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। कंकरखेड़ा के समयपुर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ राजकुमार के अनुसार नए मिले मरीजों में स्वास्थ्य कर्मी के अलावा 22 उद्यमी, छात्र, पुलिसकर्मी, श्रमिक, महिलाएं, किसान, पेंशनर, सैनिक भी संक्रमित मिले हैं। बुधवार को जिले में 4503 लोगों के किए गए टेस्ट में 117 नए मरीज मिले।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11070 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 263 मौत हो चुकी हैं। 9120 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 1687 केस कोविड के सक्रिय हैं। 812 मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट कराया जा रहा है। बुधवार को 142 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। एक माह के मासूम से लेकर 75 वर्ष के वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/