फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in Meerut: A man died from corona virus at today

मेरठ में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत, सब इंस्पेक्टर समेत कल मिले थे 40 नए संक्रमित मरीज

Wed, 12 Aug 2020 12:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Aug 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Corona in Meerut: A man died from corona virus at today
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना से बुधवार को एक और मौत हो गई। मृतक थापरनगर के रहने वाले थे। उनकी उम्र 52 वर्ष थी। बताया गया कि वह आठ अगस्त से सुभारती अस्पताल में भर्ती थे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


आईएमए सचिव डॉ. अनिल नौसरान ने बताया कि राजीव खन्ना एसआर डायग्नोस्टिक के मालिक थे और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पैथोलॉजी, ब्लड बैंक से संबंधित सामान की सप्लाई करने के डीलर थे। कोरोना संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को 40 मिले थे पॉजिटिव
मेरठ में मंगलवार को मेडिकल की दो स्टाफ नर्स समेत कोरोना के 40 नए मरीज मिले थे। दोनों नर्स कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं। मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने इसकी पुष्टि की थी। हालांकि रात में रिपोर्ट आने के कारण इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को सूची में शामिल नहीं किया। इन्हें बुधवार की लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इनके अलावा सीबीआई में तैनात सब इंस्पेक्टर, हेल्थ केयर वर्कर, आंगनबाड़ी, साधु, अस्थायी जेल के पांच बंदी और इंजीनियर शामिल हैं। मंगलवार को 2359 सैंपलों की जांच हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता संजय खोखर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटों ने खोला चौंकाने वाला राज

बता दें कि अब मरीजों की कुल संख्या 2572 हो गई है। अब तक 2117 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। 33 लोग होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन के 20 मरीज ठीक हो चुके हैं, इनकी संख्या भी 50 के पार पहुंच गई है। 

ये मरीज थापर नगर, खैर नगर, सरस्वती लोक, साबुन गोदाम, मुल्तान नगर, शास्त्री नगर, गोविंदपुर माछरा, चौक बाजार सरधना, किला रोड, सरूरपुर, मिशन नंगली साहिब, कंकरखेड़ा, प्रतापगढ़, ब्रह्मपुरी गोविंदपुरी, खिर्वा, मास्टर कॉलोनी इंदिरानगर, खेड़ी मनिहार मवाना, जाकिर कॉलोनी, अमीनाबाद माछरा के हैं। अमीनाबाद माछरा के 6 लोग हैं। 

पहली बार दो नर्स पॉजिटिव आईं
मेडिकल कॉलेज को जब से कोविड अस्पताल बनाया गया है, उसमें अब तक 200 से ज्यादा स्टाफ ड्यूटी कर चुका है, लेकिन कोई संक्रमित नहीं हुआ था। पहली बार मंगलवार को दो नर्स पॉजिटिव आई हैं। इससे मेडिकल में हड़कंप मचा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed