फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona in Bijnor: more than forty found positive including twelve prisoners in Bijnor today

बिजनौर में जेल के 12 बंदी सहित आज मिले 48 संक्रमित, अब तक 101 की मौत, कुल एक्टिव केस 238

Sat, 22 Aug 2020 08:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Aug 2020 08:41 PM IST
सार

  • जिले में अब कुल मरीज हुए 1312, ठीक हुए 1014, मौत 15, 283 हैं सक्रिय

विज्ञापन
Corona in Bijnor: more than forty found positive including twelve prisoners in Bijnor today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिजनौर जिले में जिला कारागार के 12 बंदियों सहित 48 और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनके साथ में 1624 नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुईं। शुक्रवार को भी पॉजिटिव आए कुल 55 केस में से 19 जेल के ही बंदी थे।

विज्ञापन


जनपद में अब तक कुल 1312 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं। इनमें से लगभग 1014 लोगों ने कोरोना को परास्त किया है, जबकि अब तक 15 मरीजों ने दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन केस 283 रह गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी  विजय कुमार यादव के मुताबिक चांदपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, धामपुर का 55 साल का व्यक्ति, 22 वर्षीय युवती, मोहल्ला अफगानान निवासी 38 साल की महिला, जलीलपुर ब्लॉक के गांव सुदानीपुर निवासी 21 वर्षीय युवक, किरतपुर के मोहल्ला किला की रहने वाली 19 साल की युवती, 33 वर्षीय महिला, मोहल्ला महाजनान निवासी 30 साल का युवक, 64 वर्षीय वृद्ध, 58 साल की महिला, मोहल्ला शीशग्रान निवासी 38 वर्षीय महिला, मोहल्ला अहमद खेल की 30 महिला, जिला कारागार के 25, 60, 19, 30, 28, 29, 24, 52, 25 साल के बंदी, नगीना के मोहल्ला साहूवान 49 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें बागपत पहुंचा पानी, 40 सेंटीमीटर बढ़ा यमुना का जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट  

इसके अलावा मोहल्ला लाल सराय की 20 साल की युवती, 56 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा का 55 साल का व्यक्ति, मोहल्ला सरायमीर निवासी 25 वर्षीय युवक, पुराना कालागढ़ निवासी 24 वर्षीय युवक, नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा का 19 साल का युवक, मोहल्ला वाहिद नगर का 46 वर्षीय व्यक्ति, गांव किशनपुर आंवला निवासी 34 साल की महिला, पांच वर्षीय बच्ची, 69 साल का वृद्घ, गांव रायपुर सादात की 30 साल की महिला,

35 वर्षीय युवती, नहटौर के मोहल्ला नौधा निवासी  इलाके के गांव गिलाड़ा निवासी 55 साल का व्यक्ति, गांव मुस्सेपुर का 30 वर्षीय युवक, ग्राम शेखुपरा चंद्र निवासी 20 साल का युवक, सहसपुर के अनीसा नंगली निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, बिजनौर के बस स्टेंड निवासी 48 साल का व्यक्ति, घंटाघर 18 वर्षीय युवक, मोहल्ला चाहशीरी बी-24 निवासी 41 साल की महिला, मोहल्ला अचारजान का 65 वर्षीय वृद्ध की कोरोना पॉजिटिव निकले। इनके साथ ही 1624 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आईं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed