{"_id":"609227d78ebc3ed1e7670cde","slug":"corona-corona-rld-chief-ajit-chaudhary-is-found-corona-positive-and-treated-in-a-private-hospital-at-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह की हालत नाजुक, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा कोरोना का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह की हालत नाजुक, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा कोरोना का इलाज
Wed, 05 May 2021 10:36 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 05 May 2021 10:36 AM IST
सार
रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई। कोरोना संक्रमित होने के कारण वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया गया कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई।
विज्ञापन
अजीत सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई। कोरोना संक्रमित होने के कारण वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया गया कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई। डॉक्टर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। वहीं रालोद कार्यकर्ता उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, बागपत जिले में मंगलवार को 155 लोगों में संक्रमण की पुष्टि और एक मौत हुई है। 80 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 5410 और मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। जिले में अब 1871 केस सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजेशन कराया। वहीं, संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। सर्विलांस टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वालों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मंगलवार को किरठल, जोहड़ी, कोताना, बड़ावद, रामबाग कॉलोनी, बावली, खट्टा प्रह्लादपुर, कस्बा अमीनगर सराय, डौलचा, सैडभर, ढिकौली, पिलाना, मुकारी, शेखपुरा, गांगनौली और पुसार में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट कर दिया गया है। गलियों को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। सर्विलांस टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वालों की निगरानी करेगी। सील की गलियों में आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। इन गलियों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
1934 ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
कोरोना से लोगों में दहशत है। संक्रमण से बचाव के लिए अब लोग टीकाकरण करा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में 24 सत्रों में 2400 के लक्ष्य के सापेक्ष 1934 ने टीकाकरण कराया है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बागपत सीएचसी में 600 का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 467 को टीका लगा। बड़ौत सीएचसी में 300 के सापेक्ष 4900, बिनौली सीएचसी में 400 के सापेक्ष 240, छपरौली सीएचसी में 400 के सापेक्ष 270, खेकड़ा सीएचसी में 400 के सापेक्ष 277 और पिलाना सीएचसी में 300 के सापेक्ष 280 लोगों को टीका लगाया गया है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें
. कोरोना का कहर: मेरठ में मिले 806 नए मरीज, 18 लोगों की गई जान, लोगों में दहशत
. पंचायत चुनाव परिणाम : बागपत के 244 गांवों में बन गई सरकार, मतगणना स्थलों पर हंगामा करने वाले कई गिरफ्तार