फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   contractor has filed case against four including chairman in Bahsuma of Meerut

Meerut: चेयरमैन समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ठेकेदार ने जताया जान का खतरा, धमकी का ऑडियो हुआ था वायरल

Thu, 01 Feb 2024 07:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Feb 2024 07:39 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक ठेकेदार ने जान का खतरा जताते हुए चेयरमैन समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि धमकी का ऑडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
contractor has filed case against four including chairman in Bahsuma of Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के बहसूमा में चेयरमैन सचिन सुकड़ी, पूर्व चेयरमैन विनोद चहल समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ठेकेदार राहुल सिंघल ने इन पर जान से मारने की धमकी के आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मंगल बाजार व हाल निवासी बिजनौर ठेकेदार राहुल सिंघल ने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत के नगर पंचायत बहसूमा में विकास कार्यों के लिए टेंडर डाले थे। वह पंजीकृत ठेकेदार है। टेंडर डालने पर वर्तमान चेयरमैन सचिन सुकड़ी ने टेंडर वापस लेने के लिए दबाव बनाया था। वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने व एससी-एसटी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन

इसके बाद पूर्व चेयरमैन विनोद चहल ने फोन पर धमकी देते हुए टेंडर प्रक्रिया को वापस लेने का दबाव बनाया। ठेकेदार राहुल सिंघल ने अनैतिक दबाव नहीं बनाने की बात कही तो पूर्व चेयरमैन विनोद चहल ने उसको हमसे सीधी दुश्मनी बहुत महंगी पड़ेगी का रौब गालिब किया। हमने अच्छे-अच्छे को ठीक कर दिया है।

पूर्व चेयरमैन ने कहा ठेकेदारी तो दूर की बात तू कस्बे में घुस के ही दिखा दे, हम कई मर्डर कर चुके हैं। साथ ही ठेकेदार को चेतावनी दी कि यदि तूने कस्बे में विकास कार्य कर लिए तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे। बताया गया कि धमकी देने का ऑडियो भी वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन

इसके बाद ठेकेदार राहुल सिंगल ने चेयरमैन सचिन सुकड़ी, पूर्व चेयरमैन विनोद चहल, एलकेडी ट्रेडर्स प्रोपराइटर गौरव व एक अन्य से जान माल का खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि ठेकेदार राहुल सिंघल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed