{"_id":"5d70f9658ebc3e017941dd45","slug":"contract-lineman-died-in-delhi-hospital-after-burnt-high-tension-line-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की दिल्ली के अस्पताल में मौत, पत्नी ने एक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की दिल्ली के अस्पताल में मौत, पत्नी ने एक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Thu, 05 Sep 2019 05:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Sep 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में आठ दिन पहले करंट लगने से झुलसे संविदा लाइनमैन की दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक लाइनमैन की पत्नी ने एक व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। लाइनमैन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: पहले दिन ही 'प्रेरणा एप' हुआ धड़ाम, नहीं लगी शिक्षकों की हाजिरी, न ही ली गई सेल्फी
विज्ञापन
काठा गांव निवासी शकीना ने बताया कि उसका पति शौकीन विद्युत निगम में संविदा लाइनमैन था। 29 अगस्त को गांव के ही रहने वाले हरपाल पुत्र हरिकिशन ने बिजलीघर से बिना शट डाउन लिए ही उसे बिजली के खंभे पर तार जोड़ने के लिए चढ़ा दिया। करंट लगने से शौकीन गंभीर रूप से झुलस गया। उसे दिल्ली के जीटीबीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ एनकाउंटर: जांबाज अफसरों ने चार मुठभेड़ में पांच बदमाशों को मारी गोली, देखें तस्वीरें
बुधवार की रात में शौकीन ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे। महिलाओं में कोहराम मच गया है। पत्नी ने आरोपी हरपाल के खिलाफ धारा 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
मृतक लाइनमैन के दो बेटी और दो बेटे हैं। वह ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर विद्युत निगम से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।