{"_id":"69d8f4813862e55ea904290e","slug":"consumers-get-angry-after-not-getting-cylinders-ruckus-at-gas-agency-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111939-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिलिंडर न मिलने पर भड़के उपभोक्ता, गैस एजेंसी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिलिंडर न मिलने पर भड़के उपभोक्ता, गैस एजेंसी पर हंगामा
विज्ञापन
सरधना। दौराला रोड की भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दौराला मार्ग स्थित भारत गैस एजेंसी पर शुक्रवार को सिलिंडर वितरण में अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से लंबी कतार में खड़े लोगों को गैस न मिलने पर उन्होंने एजेंसी परिसर के बाहर जोरदार हंगामा किया और कर्मचारियों पर कालाबाजारी के आरोप लगाए।
बताया कि उपभोक्ता सुबह करीब 6:00 बजे से ही सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद भी पर्याप्त संख्या में लोगों को गैस नहीं मिल सकी। इससे नाराज भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि एजेंसी पर आई 260 सिलिंडरों की खेप में से करीब 200 सिलिंडर ही लाइन में लगे उपभोक्ताओं को दिए गए, जबकि बाकी सिलिंडर हॉकरों के माध्यम से बाहर भेज दिए गए। इसी बात को लेकर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते धक्कामुक्की में बदल गई।
कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया और एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। एजेंसी प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि जिन उपभोक्ताओं को शुक्रवार को सिलिंडर नहीं मिल सका। उन्हें शनिवार को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उपभोक्ताओं के नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज किए गए हैं। गोदाम कीपर नितिन कुमार ने कालाबाजारी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी सिलिंडरों का वितरण नियमानुसार किया गया है। आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्रा ने भी जांच के बाद वितरण प्रक्रिया को सही बताते हुए किसी अनियमितता से इन्कार किया।