फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of petrol pump stopped, notice issued

Meerut News: पेट्रोल पंप का निर्माण रुकवाया, नोटिस जारी

Sun, 27 Aug 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Construction of petrol pump stopped, notice issued
बिजनौर। शहर में नजीबाबाद रोड पर एसबीआई बैंक के पास खाली पड़ी जमीन पर पेट्रोल पंप का निर्माण चल रहा था। शिकायत पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर और लेखपाल ने निर्माण पर रोक लगा दी। साथ ही नोटिस जारी कर निर्माण संबंधी अनुमति और एनओसी मांगी है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विजय वर्धन तोमर ने बताया कि शनिवार को शिकायत मिली थी कि नजीबाबाद रोड पर खाली जमीन में पेट्रोल पंप का निर्माण चल रहा है। शिकायत यह भी थी कि इसके लिए विनियमित क्षेत्र से कोई अनुमति या एनओसी नहीं ली गई है। जांच करने पर पता चला कि पहले इस जमीन पर आम का बाग था। मास्टर प्लान में अभी तक इसकी श्रेणी नहीं बदली गई है। मौके पर तहसीलदार सदर और संबंधित लेखपाल को भेजा गया और निर्माण पर रोक लगा दी गई। पेट्रोल पंप का निर्माण करने वालों को नोटिस देकर संबंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed