{"_id":"64801d62675217978a0c166e","slug":"constable-assaulted-bjp-leader-s-nephew-case-on-three-including-sp-rural-steno-and-constable-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: भाजपा नेता के 'भतीजा कांड' में एसपी देहात के स्टेनो और सिपाही समेत तीन पर मुकदमा, ये था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भाजपा नेता के 'भतीजा कांड' में एसपी देहात के स्टेनो और सिपाही समेत तीन पर मुकदमा, ये था पूरा मामला
Wed, 07 Jun 2023 11:32 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:32 AM IST
सार
मेरठ के नौचंदी मेले में भाजपा नेता अंकुर गोयल के भतीजे से मारपीट के मामले में सहारनपुर पुलिस के सिपाही पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामूली बात पर सिपाही व उसके साथियों ने अंकुर के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के नौचंदी मेले में भाजपा नेता अंकुर गोयल के भतीजे से मारपीट के मामले में सहारनपुर पुलिस के सिपाही अंकित शर्मा पर केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा अंकुर गोयल को कार से टक्कर मारने वाले एसपी देहात के स्टेनो ललित और उसके साथी पर भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, शनिवार को अंकुर गोयल का भतीजा संकव गोयल अपने दोस्त के साथ नौचंदी मेले में घूमने गया था। तभी उसका कंधा सिपाही अंकित शर्मा से लग गया था। सिपाही व दो अन्य लोगों ने मिलकर उसे पीटा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बेंगलूरु की तर्ज पर बनेंगी शहर की पांच सड़कें, 20 साल तक न टूटने की गारंटी, आएगी 25 करोड़ की लागत
विज्ञापन
रविवार को भाजपा नेता अपने साथी पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता के साथ चौकी पटेल मंडप पर बाइक से गए थे। वहां पर वैगनआर कार सवार दो युवकों ने उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इसमें वह बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गए थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कार सवार एक युवक एसपी देहात का स्टेनो हैं।
भाजपा नेता की तरफ से एसएसपी को शिकायत देकर दोनों मामलों में आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। पूरे मामले को लेकर सिपाही अंकित शर्मा, एसपी देहात के स्टेनो और एक अन्य के खिलाफ नौचंदी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।