फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable and head morhirer suspended for stealing car goods

Meerut News: आखिर खाकी पर गिरी गाज, चोरी के मामले में सिपाही और हेड मोर्हिरर सस्पेंड

Mon, 19 Dec 2022 05:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2022 05:16 PM IST
सार

Meerut News : चोरी के मामले में आखिर खाकी पर गाज गिर गई। एसएसपी ने इस मामले में सिपाही और हेड मोर्हिरर को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Constable and head morhirer suspended for stealing car goods
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में टीपीनगर थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों का सामान चोरी कराने के मामले में एक सिपाही और हेड मोर्हिरर को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ ब्रह्मपुरी की रिपोर्ट पर सस्पेंड करते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।

विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार रात थाने के बाहर खड़ी आई-20 कार का दरवाजा व म्यूजिक सिस्टम चोरी हो गया था। पुलिस ने कार का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी ब्रिजेश सिंह के मुताबिक, एक मामले में बरामद आई-20 कार पिछले चार साल से टीपीनगर थाने के बाहर पुलिस कस्टडी में खड़ी थी। शनिवार रात चोरों ने इस कार का दरवाजा और म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया था। रविवार सुबह कार का सामान चोरी होने का पता चला तो थाना पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी ने थाना प्रभारी संत शरण सिंह से मामले की जानकारी लेने के बाद सामान बरामद कराने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नूरनगर निवासी शुएब और खतौली निवासी उजेर हसन को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद हो गया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा पूरा क्षेत्र, रेंगते रहे वाहन, सर्दी से बचने को सेंक रहे अलाव

सीओ ने बताया कि कार का सामान चोरी होने में टीपीनगर थाने के सिपाही निर्मल व हेड मोर्हिरर रविंद्र की भूमिका संदिग्ध पाई गई। एसएसपी ने इन दोनों को रविवार रात सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: खतौली में भाईचारा सम्मेलने में जयंत चौधरी किया बड़ा एलान, मेरठ में अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

थाने के गेट पर नहीं हैं सीसीटीवी कैमरे
टीपीनगर थाने के गेट पर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। जबकि शहर के सभी थानों में एंट्री गेट से लेकर अंदर तक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हालांकि टीपीनगर थाने की हवालात, माल खाना व ऑफिस में कैमरे लगे हैं, लेकिन मैन गेट पर कोई कैमरा नहीं है। जिस कारण थाने के बाहर होने वाली गतिविधियों का पता नहीं चल पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed