फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conspiracy to derail of Golden Temple Express Train in Sahranpur of Uttar Pradesh

बड़ी साजिश: सहारनपुर में गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश, बाइक के उड़े परखच्चे

Sat, 24 Aug 2019 03:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Aug 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to derail of Golden Temple Express Train in Sahranpur of Uttar Pradesh
ट्रेन पलटाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

मुंबई से अमृतसर जा रही फ्रंटियर मेल (गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस) गुरुवार रात दुघर्टनाग्रस्त होने से बची। तलहेड़ी और नागल रेलवे स्टेशन के बीच में किसी ने ट्रैक पर बाइक डाल दी। तेज रफ्तार ट्रेन बाइक से टकराई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर रात में ही मुजफ्फरनगर से रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


फ्रंटियर मेल संख्या 12903 मुंबई से अमृतसर जा रही थी। गुरुवार रात करीब 11.03 बजे ट्रेन तलहेड़ी स्टेशन से होकर गुजरी। करीब 11.05 बजे जब वह नागल स्थित खटोली गांव के समीप खंभा नंबर 159/10 पर पहुंची तो ड्राइवर को ट्रेन से किसी वस्तु के टकराने की आवाज आई। जिसकी सूचना ड्राइवर ने तलहेड़ी बुजुर्ग और नागल स्टेशन मास्टर को वॉकी टॉकी के जरिए दी। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात में ही रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। जहां ट्रैक किनारे एक बिना नंबर की बाइक के पुर्जे पड़े मिले। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: खुर्जा पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की कोशिश, साल में कई बार रची गई साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


तलहेड़ी स्टेशन मास्टर सतीश कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ट्रेन के चालक ने उन्हें वॉकी टॉकी पर बताया था, लेकिन आवाज साफ नहीं आ रही थी। जिसके बाद चालक ने नागल स्टेशन पर वॉकी टॉकी से ही घटना की जानकारी दी। नागल स्टेशन मास्टर ने बताया कि गुरुवार रात में रेल कर्मी संजय कुमार की ड्यूटी थी। उन्हें ही चालक ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर से रात में ही रेलवे पुलिस घटनास्थल पर जांच करने पहुंची थी।

सुनसान रेलवे ट्रैक पर आखिर कौन छोड़ गया बाइक
नागल और तलहेड़ी के बीच में जिस जगह पर बिना नंबर की बाइक ट्रैक पर पड़ी थी, उस स्थान पर कोई क्रांसिंग भी नहीं है। न ही कोई अस्थायी आने जाने का रास्ता है। बल्कि एक तरफ गन्ने के खेत हैं तो दूसरी तरफ रेलवे ने नई रेलवे लाइन बनने के कारण रिहायशी क्षेत्र नजदीक होने के चलते लोहे की तारबाड़ लगा रखी है। ताकि किसी भी तरह की दुघर्टना को रोका जा सके। अब सवाल यह उठता है कि रात में बिना नंबर की बाइक को उस सुनसान इलाके में ट्रैक पर किसने डाल दिया। कहीं बाइक डालने के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी। रेल अधिकारी इसकी जांच करा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्कल एक्सप्रेस को पलटाने की थी खतरनाक साजिश, तस्वीरें बयां कर रही सच्चाई

ट्रेन के इंजन में फंसकर दूर तक घिसटी बाइक
ट्रेन की टक्कर लगने के बाद बाइक के टूटे पुर्जे शुक्रवार को घटनास्थल पर इधर-उधर बिखरे मिले। जिससे लग रहा है कि बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर काफी दूर तक घिसटती हुई गई होगी, क्योंकि रेलवे ट्रैक के बीच में काफी दूर तक पत्थर बिखरे पड़े मिले और घिसटने के निशान भी वहां देखे गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed