फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress supporter rucks over irrelevant comments about Rajiv Gandhi in Baghpat

यूपी: राजीव गांधी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के कांग्रेस समर्थक, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Mon, 06 May 2019 05:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 May 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Congress supporter rucks over irrelevant comments about Rajiv Gandhi in Baghpat
राजीव गांधी
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तहसील में पहुंचकर प्रधानमंत्री व भाजपा के नेताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी पर अमर्यादित झूठे आरोप लगाने पर आक्रोश जताया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 
विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और आक्रोश जताया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के नेताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी पर शर्मनाक बेहूदा झूठे अमर्यादित आरोप लगाकर प्रधानमंत्री व लोकतांत्रिक गरिमा को तार-तार किया जा रहा है। चुनाव में केवल वोट प्राप्त करने के लिए इतना नीचे स्तर गिर सकता है। कोई सोच भी नहीं सकता। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपनी योग्यता देश के लिए समर्पण व कर्मठता से देश को सही गति व दिशा देकर विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचकर विश्व में सम्मान दिलाया। नरेंद्र मोदी व उनके नेताओं ने राजीव गांधी का ही नहीं, बल्कि देश के शहीदों का भी अपमान किया है। 

उन्होंने बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर प्रधानमंत्री व भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और चुनाव आयोग द्वारा इन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed