फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress leader Imran Pratapgarhi took a dig at PM Modi at the Kisan Mahapanchayat

जाओ ये संदेशा दे दो अंबानी के यारों को.., कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने किसान महापंचायत में पीएम मोदी पर ली चुटकी

Mon, 08 Mar 2021 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Mar 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Imran Pratapgarhi took a dig at PM Modi at the Kisan Mahapanchayat
किसान महापंचायत में बोलते कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे सरधना के कैली गांव में आयोजित किसान महापंचायत में कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने माहौल बना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर चुटकी ली। उन्होंने उनके मित्र अंबानी पर ही शायरी बना दी।  इससे सभा स्थल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा, आपने सुना था कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन ये आपके अच्छे दिन की बात नहीं बल्कि दो मित्रों के अच्छे दिनों की बात हो रही थी। ये अच्छे दिन अंबानी और अडानी को मुबारक हों। उन्होंने चंद लाइनों से मोदी सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


हमें तो पुराने दिन ही लौटा दो।
हम सूखे से भी लड़ते हैं बारिश से लड़ते हैं।
हम किसान तो सरकारों की साजिश से भी लड़ते हैं।
जाओ ये संदेशा दे दो अंबानी के यारों को।
हम धरती का सीना चीरें, अन्न की पैदावार करें।
और सदन में बैठे जालिम हम पर अत्याचार करें।
अपना हक छीन के लेंगे दिल्ली के दरबारों से
जाओ ये संदेशा दे दो...
धरतीपुत्रों का संदेशा शहंशाह से कहा
मोदी से भी कह देना अमित शाह से कह देना
सरकार हमसे होती है न कि हम सरकार से
जाओ ये संदेशा दे दो...

पत्नी छोड़ने वालों को देंगे तीन वर्ष की सजा : राशिद अल्वी
पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने वादा किया कि हमारी सरकार आने पर तीन तलाक और कृषि कानूनों को वापस लिया जाएगा। वहीं, जिन्होंने पत्नियों को छोड़ा है चाहे वह कितना भी बड़ा नेता हो, उन्हें तीन वर्ष की सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दिल्ली में रहता है और वो अहमदाबाद में रहती है।

वहीं, जय श्री राम के उदघोष पर भाजपा पर भी निशाना साधा। कहा, मेरे साथ भी कई लोगों ने श्रीरामचरित मानस पढ़ी है। उन्होंने हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें एक राक्षस भी जय श्री राम का नारा लगा देता है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि पीएम 26 रुपये का पेट्रोल खरीद कर 100 में बेच रहे हैं।

सिर्फ राहुल गांधी ने उठाए किसानों के मुद्दे
किसानों के आंदोलन में भी मीडिया का अहम रोल रहा है। पूरे विश्व को इस आंदोलन के बारे में पता चल गया। साढ़े छह वर्षों में विपक्ष में सिर्फ राहुल गांधी ने ही किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। वहीं, प्रियंका गांधी की आवाज उत्तर प्रदेश में सुनाई देती है। आंदोलन को अब घर-घर तक लेकर जाइए। - मीम अफजल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के साथ कांग्रेस
ये मेरठ की धरती है। किसान भाइयों जिस लड़ाई को आपने शुरू किया है। जहां आपका पसीना गिरेगा, उस स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शरीर के एक-एक हिस्से से लहू गिरेगा। 14 दिन में गन्ना भुगतान का वादा किया था। मूलधन भी नहीं दिया। गन्ना किसानों के लिए प्रदेश सरकार के बजट में एक पैसे की व्यवस्था नहीं की गई है। - अजय कुमार लल्लू, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

मतदान के समय याद रखना
किसान के दर्द को सिर्फ कांग्रेस सुन रही है। पहले सीएए और एनआरसी का विरोध करने पर मेरठ और बिजनौर में विरोध करने पर आप लोगों पर गोलियां चलाईं गईं। अब किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। आप लोग मतदान के समय अपनी बरबादी को भूल जाते हो। किसानों की आय दोगुनी मत करो, इतनी कर दो जितनी कांग्रेस ने की थी। - इमरान मसूद, कांग्रेस नेता

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed