फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict between two sides on janmashtami at Baghpat city and ten peoples injured

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रही महिला पर छींटाकशी, दो पक्षों में संघर्ष, 10 लोग घायल

Sat, 24 Aug 2019 06:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Aug 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Conflict between two sides on janmashtami at Baghpat city and ten peoples injured
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिले में नौरोजपुर रोड स्थित बाहरी बस्ती में शुक्रवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी देखकर पति के साथ घर लौट रही महिला पर छींटाकशी करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। झगड़े में दोनों पक्षों के दो महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


नौरोजपुर रोड बाहरी बस्ती बागपत निवासी रवि पुत्र नरेश ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे के लगभग अपनी पत्नी सोनिया, नानी ब्रह्म कौर और अंकित के साथ जन्माष्टमी की झांकी देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के परवीन, रिजवान, गुलफाम, सरवर समेत अन्य युवकों ने उसकी पत्नी पर छींटाकशी कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। जिसमें चारों घायल हो गए। बीच बचाव में आए अनुज को धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: रुपए के लेनदेन में संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार और पथराव, नौ लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के गुलफाम पुत्र इस्लाम ने बताया कि शुक्रवार की रात घर के बाहर बाइक सवार कुछ युवकों ने बच्चों के साथ मारपीट कर दी थी। उनमें झगड़ा हो गया। 10-15 युवकों ने धारदार हथियार से प्रहार कर परवीन, गुलफाम, रिजवान, सरवर, महताब को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया फोर्स के साथ पहुंचे और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक पक्ष के रवि ने परवीन, रिजवान, गुलफाम, गुलजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

यह भी पढ़ें: मर्डर: 23 साल बाद फिर सुलग उठी पुरानी रंजिश, तेहरे और चचेरे भाइयों में चली गोलियां, एक की मौत

वहीं, गुलफाम ने रवि, अंकित, अनुज, नरेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सरवर, अंकित और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिला अस्पताल व सीएचसी में घायलों का उपचार चल रहा है। सुरक्षा के दृष्टि से घायलों के पास पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed