फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Competition to play DJ on Delhi-Doon highway, seven hours of jam

कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन: दिल्ली-दून हाईवे पर डीजे बजाने की होड़, सात घंटे रही जाम की आफत

Wed, 27 Jul 2022 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 01:12 AM IST
सार

मेरठ के मोनू डीजे और मोदीनगर के रिस्टल गांव की कसाना डाक कांवड़ के बीच डीजे की यह होड़ हरिद्वार से मेरठ तक चलती रहा। कांवड़ डाक में डीजे बजाने को लेकर हाईवे पर कई जगह मारपीट और पथराव भी हुआ। गनीमत रही कि किसी कांवड़िये को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन
Competition to play DJ on Delhi-Doon highway, seven hours of jam
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-दून हाईवे पर डाक कांवड़ियों के बीच डीजे बजाने की होड़ में सोमवार रातभर भीषण जाम लगा रहा। सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक जाम लगा रहा। करीब सात घंटे तक चले इस मुकाबले में दोनों गुटों के बीच तेज आवाज मे डीजे बजता रहा। हाईवे पर परतापुर से दौराला तक पुलिस-प्रशासन के अफसर दौड़ते रहे पर सारे इंतजाम फेल हो गए।
विज्ञापन


मेरठ के धंजू गांव के मोनू डीजे और गाजियाबाद के मोदीनगर के रिस्टल गांव की कसाना डाक कांवड़ के बीच डीजे की यह होड़ हरिद्वार से मेरठ तक चलती रहा। कई जगह तनातनी हुई और हालात बेकाबू होने लगे। दोनों डाक कांवड़ की वीडियो बनाने वालों की भीड़ थी।
विज्ञापन


दोनों डाक कांवड़ सोमवार रात जैसे ही मेरठ जिले की सीमा में पहुंचीं तो एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सजवाण कई थाने की पुलिस फोर्स लेकर हाईवे पर पहुंचे। पुलिस दोनों डाक कांवड़ को रुकवा जाम खुलवाने में लगी रही पर बात नहीं बनी। बाद में मोनू डाक कांवड़ को सकौती में रोका गया और कसाना डाक कांवड को गाजियाबाद के लिए निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह मारपीट, पथराव
कांवड़ डाक में डीजे बजाने को लेकर हाईवे पर कई जगह मारपीट और पथराव भी हुआ। गनीमत रही कि किसी कांवड़िये को गंभीर चोट नहीं आई। हाईवे पर मुजफ्फरनगर, खतौली, सकौती, पल्लवपुरम समेत कई जगह तनाव की स्थिति बनी, जहां पुलिस स्थिति को संभालती रही। पुलिस कांवड़ियों के सामने मिन्नतें करती रही और उनको आगे बढ़ाती रही।

समझाकर खुलवाया जाम
सोमवार रात डाक कांवड़ में डीजे बजाने को लेकर चली होड़ के चलते हाईवे पर भीषण जाम रहा। रातभर पुलिस जाम खुलवाने के लिए लगी रही। डाक कांवड़ के संचालकों को जैसे-तैसे कर समझाया, तब जाकर जाम खुला। रातभर अधिकारी हाईवे पर जाम खुलवाने में जुटे रहे।

कांवड़ का डीजे बंद कराने पर बखेड़ा, पुलिस ने फटकारीं लाठियां
औघड़नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करके लौट रही ब्रह्मपुरी और दिल्ली चुंगी के डाक कांवड़ियों के बीच डीजे बजाने की होड़ के दौरान पुलिस से टकराव हो गया। डीजे बंद कराया तो कांवड़िये पुलिस से भिड़ गए। यहां कांवड़ देखने के लिए आई भीड़ की वजह से जाम लग गया। पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को भगाया।

मंदिर पर जलाभिषेक के बाद एक कांवड़ दिल्ली चुंगी की जा रही थी तो दूसरी डीजे बजाते हुए ब्रह्मपुरी फूल मंडी की ओर जा रही थी। इस बीच जली कोठी चौराहे पर कांवड़ देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। एसपी क्राइम फोर्स के साथ पहुंचे और डीजे बंद करा दिया। इसके बाद डाक कांवड़ के संचालक पुलिस से उलझ गए। इस दौरान एसओजी भी पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। देहली गेट पुलिस का कहना है कि कांवड़ियों ने तेज आवाज में डीजे बजा रखा था। आवाज धीमी करा जाम खुलवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed