फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commonwealth Games: Meerut's Ravi won a bronze in ten meter air rifle shooting

राष्ट्रमंडल खेल 2018: दस मीटर एयर राइफल शूटिंग में मेरठी रवि ने दिखाया दम

Mon, 09 Apr 2018 11:42 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 09 Apr 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Commonwealth Games: Meerut's Ravi won a bronze in ten meter air rifle shooting
रवि कुमार

राष्ट्रमंडल खेलों में मेरठ के रवि कुमार ने दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता है। गोल्ड कोस्ट में रवि कुमार की इस जीत के बाद उनके गांव में खुशी का माहौल है। रवि कुमार मूल रूप से मवाना मेरठ के भैंसा गांव निवासी हैं। उनके पिता अजय कुमार पेशे से किसान हैं। जबकि उनके चाचा डॉ. विजय कुमार ही रवि कुमार की पढ़ाई और शूटिंग को लेकर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। 

विज्ञापन


चाचा डॉ. विजय कुमार ने बताया कि हाल में रवि मैक्सिको में आईएसएसएफ विश्व कप सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 20 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। रवि कुमार एयर फोर्स में गाजियाबाद हिंडन में जूनियर वारंट आफिसर पद पर तैनात हैं। वर्ष 2003 से रवि कुमार शूटिंग कर रहे हैं। उनके दादा ओमपाल सिंह प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। उनके दादा ने ही पंद्रह साल पहले जर्मनी से राइफल मंगाई थी। जिसके बाद रवि कुमार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार 40 से ज्यादा पदक जीत हासिल कर चुके हैं। हालांकि रवि के दादा का पिछले साल स्वर्गवास हो गया था।  
विज्ञापन


पढ़ें : ISSF विश्व कप: शहजर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

Commonwealth Games: Meerut's Ravi won a bronze in ten meter air rifle shooting
खुशी मनाता रवि का परिवार - फोटो : अमर उजाला

डॉ. विजय के अनुसार रवि का अगला निशाना ओलंपिक गेम्स पर होगा। शनिवार को शूटिंग में कांस्य पदक जीतने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है। माता इरा रानी, बहन रिचा सहित परिवार ने एक-दूसरे को बधाई दी। खबर सुनकर गांव के लोग रवि के घर पर एकत्रित हो गए। गांव के लोगों ने मिठाई बांटी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed