फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commissioner Sanjay Kumar says FIR will be registered for negligence in lockdown at Saharanpur

लॉकडाउन में लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, बोले- बेवजह घूमने वालों पर होगी एफआईआर दर्ज

Tue, 24 Mar 2020 01:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Mar 2020 01:49 AM IST
सार

लॉकडाउन के दौरान कानून और नियमों का पालन नहीं करने को लेकर कमिश्नर सहारनपुर मंडल ने सख्त कदम उठाया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ बेहद सख्ती से निपटने के निर्देश जिलाधिकारी और एसएसपी को दिए हैं।

विज्ञापन
Commissioner Sanjay Kumar says FIR will be registered for negligence in lockdown at Saharanpur
मंडलायुक्त संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के दौरान कानून और नियमों का पालन नहीं करने को लेकर कमिश्नर सहारनपुर मंडल ने सख्त कदम उठाया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ बेहद सख्ती से निपटने के निर्देश जिलाधिकारी और एसएसपी को दिए हैं। एफआईआर और महामारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। मंडलायुक्त ने ये भी साफ किया है कि निर्धारित छूट अवधि के बाद कोई भी बेवजह दिखा तो कार्रवाई तत्काल अमल में लाई जाए। उल्लंघन करने वालों को कोतवाली और थाने ले जाया जाए। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त संजय कुमार ने अमर उजाला को बताया कि लॉकडाउन के दौरान काफी लोगों ने लापरवाही बरती है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों में नौ बजे के बाद भी बेवजह लोग घूमते नजर आएं। पुलिस और मजिस्ट्रेट ने कारण पूछा तो वाजिब वजह उनके पास नहीं था। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन को लेकर सख्ती के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब लॉकडाउन के दौरान कोई घर से बाहर निकलता है तो वाहन को जब्त किया जाएगा। एफआईआर दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाॅक डाउन के चलते मेरठ बाॅर्डर किया सील, गाजियाबाद से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एफआईआर महामारी अधिनियम और सीआरपीसी 188 के तहत दर्ज होगा, जबकि जनपद में लागू धारा 144 के उल्लंघन को भी शामिल किया जाएगा। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि आज के लॉकडाउन के दौरान जो स्थितियां सामने आई है उसके तहत अब छह से नौ बजे तक हर हालत में जरूरी चीजों को अपने घर में रख लें। उसके बाद यदि कोई बेवजह घूमता-फिरता मिला तो वैधानिक कार्रवाई होगी। 

उन्होंने ये भी बताया कि अंतर राज्य और अंतर जिला सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। केवल आपातकालीन सेवाओं और आवश्यक समान ले जाने वाले वाहनों की ही आवाजाही हो सकेगी। सभी को कानून का पालन करना होगा। सहारनपुर को लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं करने वालों पर अब बड़ी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed