फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Collision of truck and car in Bijnor, three killed, five injured

दर्दनाक हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो में जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौत, 5 घायल

Mon, 19 Mar 2018 08:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 19 Mar 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Collision of truck and car in Bijnor, three killed, five injured
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कार्पियो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


बता दें कि नजीबाबाद कोतवाली मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे ट्रक और स्कॉर्पियो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार सभी तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार पांचों यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। यह सड़क हादसा नजीबाबाद से कोतवाली दिशा में करीब आठ किलोमीटर दूर गांव फजलपुर तबेला के पास हुआ।
विज्ञापन


पढ़ें : दर्दनाक हादसा: बस पलटते ही मची चीख पुकार, दो की मौत, 24 घायल, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्कॉर्पियो नजीबाबाद से कोतवाली की ओर जा रही थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश में दबिश दी। मरने वालों की पहचान- मोहन सिंह नेगी पुत्र दुलस सिंह नेगी जसपुर पौड़ी गढ़वाल, राम प्रकाश कपूर पुत्र हीरानंद कपूर सेक्टर 62 फरीदाबाद और प्राण नाथ भाटिया 1029 मुखर्जी नगर दिल्ली हुई। मृतकों की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed