फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   College manager shot dead in college in baraut in Baghpat district

बागपत: दिनदहाड़े गोलियों से दहला कॉलेज, तीन छात्रों ने प्रबंधक को मारी गोली, मौत

Sat, 15 Feb 2020 01:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Feb 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
College manager shot dead in college in baraut in Baghpat district
प्रबन्धक गुलवीर का फाइल फोटो व घटना के बाद कॉलेज में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में शुक्रवार दोपहर कॉलेज के तीन युवकों ने कॉलेज प्रबंधक को सरेआम गोली मार दी। हमले में कॉलेज प्रबंधक कुलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। घायल प्रबंधक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। यहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। हमले को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बड़ौत में हिमालय कॉलेज के प्रबन्धक को कॉलेज में ही तीन युवकों ने गोली मार दी। छाती में गोली लगने से प्रबंधक गुलवीर (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया कि शुक्रवार को मल्लापुर निवासी प्रबंधक गुलवीर सिंह कॉलेज में बैठे हुए थे। बीए प्रथम वर्ष का छात्र अपने दो साथियों के साथ उनके कक्ष में पहुंचा, जहां वे काफी देर तक बात करते रहे। इसके बाद प्रबंधक छात्रों के साथ कॉलेज के परिसर की तरफ चल दिया। 

कमरे के गेट पर ही हमलावरों ने प्रबंधक के सीने में तमंचा हटाकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। हमले के बाद प्रबंधक वहीं गिर गए, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। 

परिजनों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed