{"_id":"5d0531c28ebc3e5fc1358c08","slug":"collective-copy-case-cm-yogi-adityanath-order-to-officers-for-big-actions-against-all-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नकल प्रकरण: सीएम योगी ने अफसरों को चेताया, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नकल प्रकरण: सीएम योगी ने अफसरों को चेताया, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Sat, 15 Jun 2019 11:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिले के जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में सामूहिक नकल पकड़े जाने के मामले को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। सीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में बाढ़ जैसी पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ के नकल प्रकरण में भी शीघ्र ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
जिले के जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में एसटीएफ ने इंटरमीडिएट के फिजिक्स के पेपर में सामूहिक नकल पकड़ी थी। नकल कराते 17 लोगों को नकल माफिया सहित जेल भेजा था। जिला प्रशासन ने गैंगस्टर में भी इन लोगों पर कार्रवाई की थी। डीएम अजय शंकर पांडेय ने डीआईओएस की भूमिका की जांच कराई थी। जांच में नकल माफिया से डीआईओएस की संलिप्तता पाई गई। यह रिपोर्ट प्रशासन ने शासन को भी भेजी थी। सामूहिक नकल पकड़े जाने का इतना बड़ा मामला होने के बाद भी इसमें अब तक शासन से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। केवल बोर्ड परीक्षा प्रभारी लिपिक को सस्पेंड किया गया है। सेंटर लगवाने में शामिल अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सभी आरोपियों की जमानत हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली तो सामूहिक नकल पकड़े जाने के मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया। उन्होंने आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। यही नहीं आगे यदि नकल पकड़ी जाती है तो उस पर बड़ी और ठोस कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/