फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Collective copy case: big action against principal and many these college in Muzaffarnagar

सामूहिक नकल प्रकरण में सामने आया असली सच, इन कॉलेजों के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्रवाई

Tue, 18 Jun 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Collective copy case: big action against principal and many these college in Muzaffarnagar
माध्यमिक शिक्षा परिषद

माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्रांशु कुमार सुमन की जांच में मुजफ्फरनगर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और नकल माफिया के बीच मिलीभगत सामने आई है। सचिव ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। उन्होंने परीक्षा केंद्र प्रभारी को बोर्ड के कार्यों से आजीवन डिबार (बहिष्कार) करने, दोषी राजकीय कॉलेजों में भविष्य में व्यक्तिगत आवेदन के अग्रसारण केंद्र न बनाने की संस्तुति की है। 

विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार की शिकायत पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव ने जनता इंटर कॉलेज बाढ़ के परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल प्रकरण की जांच की। जांच कमेटी ने पाया कि शिक्षा विभाग के अफसरों ने नियमों की अवहेलना करते हुए नकल माफिया से मिलकर मनमर्जी से व्यक्तिगत आवेदन पत्र जमा करने के केंद्र बनाए और उन्हीं की मर्जी से जनता इंटर कॉलेज बाढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया। क्षेत्रीय सचिव ने माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराग के सचिव और शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इस रिपोर्ट की कॉपी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध करा दी गई है। जांच रिपोर्ट में संस्तुति की गई है कि राजकीय इंटर कॉलेज रोनी हरजीपुर, राजकीय इंटर कॉलेज मुथरा, राजकीय इंटर कॉलेज जंधेड़ी को भविष्य में पंजीकरण केंद्र न बनाया जाए। आरोपी प्रधानाचार्य को बोर्ड परीक्षा से आजीवन डिबार करते हुए उनके विरुद्ध निदेशालय से प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। पत्राचार शिक्षण संस्थान को भी अनुसरण प्रमाण पत्र निर्गमन की फुलप्रूफ व्यवस्था करने को अवगत कराया जाए। अनियमितता करने वाले पत्राचार अग्रसारण केंद्रों को भविष्य में अग्रसारण केंद्र न बनाया जाए।

विज्ञापन

परीक्षा समिति प्रयागराज करेगी निर्णय
जांच के बाद जिन हाईस्कूल के छात्रों का परिणाम रोका गया है, उनमें अधिकतम के कागज अपूर्ण हैं। इनकी सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज को भेज दी गई है। इनका निस्तारण परीक्षा समिति प्रयागराज करेगी। 

नकल माफिया पर ठोस कार्रवाई क्यों नहीं
शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार का कहना है कि डीएम अजय शंकर पांडेय की जांच में और माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव की जांच में शिक्षा विभाग के अफसरों की नकल माफिया के साथ संलिप्तता उजागर हो गई है। इसके बाद भी अभी तक किसी अफसर के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद भी शासन की घोषणा के अनुरूप नकल माफिया पर रासुका आदि की कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो वह इस मामले में कोर्ट की शरण लेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed