{"_id":"61c0e7c9c5488861ae7ae1d0","slug":"cold-attack-will-be-for-48-hrs-meerut-news-mrt569981734","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटी कंपकंपी: दिन व रात में परेशान कर रहा सर्दी का कहर, अभी 48 घंटे तक और चलेगी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटी कंपकंपी: दिन व रात में परेशान कर रहा सर्दी का कहर, अभी 48 घंटे तक और चलेगी शीतलहर
Tue, 21 Dec 2021 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:00 AM IST
सार
वेस्ट यूपी में चल रही सर्द हवाएं शरीर को चीर रही हैं। हवाओं का असर इतना ज्यादा है, कि ठंड में राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
मेरठ में सर्दी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर सशक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदान में पड़ रहा है। इसी वजह से बीते चार दिन से कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। इस सीजन में रविवार की रात सबसे ठंडी दर्ज की गई। अभी अगले 48 घंटे लगातार शीतलहर के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में चल रही सर्द हवाएं शरीर को चीर रही हैं। हवाओं का असर इतना ज्यादा है, कि ठंड में राहत नहीं मिल पा रही है। दिन में सर्द हवाएं और रात में पड़ रहा पाला मौसम को सर्द बना रहा है। सीजन में दूसरी बार रात का पारा तीन डिग्री दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 20. 8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन का खौफ: मेरठ में केरल से लौटी सैन्य अधिकारी मिली कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा सैंपल
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रात का तापमान औसत से पाच डिग्री कम रहा जबकि, दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। उधर प्रदूषण से थोड़ी राहत रही और मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 264 दर्ज किया गया।