रफ्तार पर निर्माण: रैपिड रेल की तीन वर्ष की यात्रा देख गदगद हुए सीएम, बोले-अब दिल्ली दूर नहीं
सीएम योगी ने मेरठ में रैपिड रेल के पूरे कॉरिडोर पर चल रहे निर्माण गतिविधियों का भी जायजा लिया।सीएम ने कहा कि बहुत जल्द मेरठ से दिल्ली का सफर आसान होने जा रहा है।
विस्तार
दिल्ली से मेरठ तक बने रहे रैपिड रेल कॉरिडोर के कार्य का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। फोटो प्रदर्शनी देखने के बाद सीएम ने कहा बहुत जल्द मेरठ से दिल्ली का सफर आसान होने जा रहा है। उन्उन्होंने भूमिगत भैसाली स्टेशन का निरीक्षण किया। सुरंग बनाने के कार्य को भी देखा।
सीएम ने पूरे कॉरिडोर पर चल रहे निर्माण गतिविधियों का भी जायजा लिया। एनसीआरटीसी ने भारत के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर की परियोजना को प्रदर्शित करते हुए एक फोटो प्रदर्शनी लगाई। फोटो प्रदर्शनी में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर की तीन साल की यात्रा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास करने से लेकर हाल ही में सांवली, गुजरात से पहली ट्रेनसेट के डिलीवरी होने तक की यात्रा को दर्शाया गया।
इसके साथ ही रिकॉर्ड समय में 17 किलोमीटर के प्राथमिकता सेक्शन पर की गई महत्वपूर्ण प्रगति, पिछले तीन वर्षों में एनसीआरटीसी द्वारा हासिल किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण उपलब्धियोंको भी प्रदर्शित किया गया। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रोजेक्ट की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: लिव-इन में मर्डर: जमीन पर पड़ा था प्रेमिका का शव, आराम से बेड पर लेटा था प्रेमी, देखकर कांप गई मकान मालिक की रूह
आईटीएमएस देखा... बाजार, पार्क सड़कें सर्विलांस से जोड़ने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) देखकर कहा कि शहर के चौराहे पार्क, बाजार और मुख्य मार्ग प्रदेश के गृह मंत्रालय के सर्विलांस से जोड़ें। इसके लिए 360 डिग्री पर घूमने वाले पेन टिल्ट जूम कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने इस पर तीन दिन के अंदर काम शुरू करने के लिए कहा।
आईटीएमएस पर सीएम ने कमिश्नर सुरेंद्र सिंह और निगम अफसरों को शाबाशी भी दी। अफसरों ने बताया कि इसी माह के अंतिम सप्ताह तक आईटीएमएस चौराहों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के ऑनलाइन चालान कटने शुरू हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: अद्भुत नजारा: हर तरफ गूंज रहा था वंदे मातरम, शहीदों की शौर्यगाथा देख भावुक हुए सीएम योगी, देखिए खास तस्वीरें
कार्यवाहक नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि कमिश्नर आवास चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, डिग्गी तिराहा, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहा, गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा और बच्चा पार्क चौराहा पर पेन टिल्ट जूम और बुलट कैमरे लगाकर गृह मंत्रालय के सर्विलांस से जोड़ने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके उपरांत शहर के पार्क, बाजार, मुख्य मार्गों पर कैमरे लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने मेरठ और उत्तर प्रदेश की पहचान बदल दी : सांसद
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ और उतर प्रदेश की पहचान बदल दी है। पहली बार कोई मुख्यमंत्री मेरठ क्रांति दिवस पर आया है। हमारी सरकार की सोच यही है। मेरठ की जो पहचान थी वो गुम हो गई। मेरठ क्रांति, प्रगतिशील नगर के रूप में पूरे देश मे विख्यात है। विकास के रास्ते खुल गए है। अब मेरठ अपराधियो के लिए नहीं प्रगति के लिए विख्यात है। अब से 10 वर्ष पहले कोई क्रांति दिवस को नहीं मनाता था।