फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi honours four toppers of Meerut in Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh

Meerut: जिले के 20 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, दिए मैडल व प्रशस्ति पत्र

Wed, 14 Jun 2023 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Jun 2023 01:43 PM IST
सार

 बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेरठ के 20 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया है।
 

विज्ञापन
CM Yogi honours four toppers of Meerut in Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 20 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें अमर उजाला ने इन मेधावी छात्रों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लखनऊ से लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इंटरमीडिएट के जिले के टॉप - 3 छात्रों को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 1-1 लाख और अन्य सभी 17 छात्रों को 21- 21 हजार रुपए राशि वितरित की।

विज्ञापन


लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) गुलाब देवी ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। वहीं एसडी सदर में मुख्यातिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय सर्वेश कुमार, सह- जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर, भारतीय मतदाता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने छात्रों को टेबलेट व मेडल पहनाकर उनका मान बढ़ाया।

विज्ञापन

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि मेरठ से चार छात्र लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। छात्रों को सम्मान मिलने से हौसला बढ़ता है, एक ऊर्जा मिलती है। छात्रों के हाथों में टेबलेट आएगा तो समझो दुनिया मुट्ठी में आ जाएगा। टेबलेट के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करें, इसका लाभ उठाएं।

एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा का दायरे बहुत बड़ा होता है। एक अच्छा शिक्षक शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण की भागीदारी का भी हिस्सा होता है। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार, संचालनकर्ता नारायण शरण, रानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य बबीता ढाका, पवन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। 

इन छात्रों का हुआ सम्मान 
हाईस्कूल में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाले शिवम कुमार सागर एसडीएचटी एसवीएम गंगानगर, दूसरा स्थान के शिवम शर्मा सीएचपीएन एसकेवी कॉलेज माछरा, तीसरा स्थान निखिल ओम प्रकाश वर्मा कॉलेज घाट, चौथा स्थान चेतन सागर आरआईसी नूरनगर लिसाड़ी रोड, चौथा स्थान जानवी संस्कार एकेडमी मीवा मवाना, चौथा स्थान सुमन नागर संस्कार एकेडमी मीवा मवाना, पांचवां स्थान समीर ओम प्रकाश वर्मा इंटर कॉलेज घाट, पांचवां स्थान कशिश सोनी विद्या मंदिर नागौरी, पांचवां स्थान अंशिका हून संस्कार एकेडमी मीवा मवाना, पांचवां स्थान अनोखी राठी आदर्श इंटर कॉलेज।

इंटरमीडिएट में जिले में पहला स्थान पाने वाले अनुभव शर्मा केआर जनता इंटर कॉलेज सरुरपुर, दूसरा स्थान राजीव जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी, तीसरा स्थान अलीशा रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज मवाना, चौथा स्थान वंशिक चावली देवी आर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी, चौथा स्थान मुस्कान कुमारी एमएसएस इंटर कॉलेज रिठानी, पांचवां स्थान सत्यम सागर एसडीएचटी एसबीएम गंगानगर, छठा स्थान अर्जुन यादव एसडी इंटर कॉलेज सदर, सातवां स्थान रोनित एसडी इंटर कॉलेज सदर, आठवां स्थान कार्तिक शर्मा डीएन इंटर कॉलेज, आठवां स्थान निशिता एमएसएस इंटर कॉलेज रिठानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed