फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi gave a gift of 66.67 crores to Meerut, Medical got burn unit, housing to the needy

लोकार्पण और शिलान्यास: मेडिकल को मिली बर्न यूनिट, जरूरतमंदों को आवास, मेरठ को 66.67 करोड़ की सौगात दे गए सीएम योगी

Wed, 11 May 2022 03:29 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 May 2022 03:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में 66.67 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट, पीएम आवास आदि का लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन
CM Yogi gave a gift of 66.67 crores to Meerut, Medical got burn unit, housing to the needy
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांवों में बनाई गईं लाइब्रेरी पर प्रशासन को शाबाशी दी। मुख्यमंत्री को विक्टोरिया पार्क में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पुस्तकालय की एक पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिखाई गई। इसे देखने के बाद उन्होंने मंच ये इस कार्य के लिए काफी तारीफ की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब गांव के होनहार बच्चों को शहर में नहीं भटकना पड़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने 150 गांवों में पुस्तकालय तैयार कराएं हैं। इसके लिए विकास भवन में एक बुक बैंक भी खोला है। इसके अलावा उन्होंने 66.67 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट, पीएम आवास आदि का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन


कल मेरठ पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद 
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री कार्यालय से उनका कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री आगरा से दोपहर 12:35 बजे राजकीय वायुयान से परतापुर हवाई पट्टी पर उतरेंगे। इसके बाद कार द्वारा दोपहर 1:05 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। 2:05 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। 2:30 बजे अंसल सुशांत सिटी स्थित अमित कुमार अग्रवाल के आवास पर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अद्भुत नजारा: हर तरफ गूंज रहा था वंदे मातरम, शहीदों की शौर्यगाथा देख भावुक हुए सीएम योगी, देखिए खास तस्वीरें

इन कार्यों का शिलान्यास
-कस्तूरबा गांधी विद्यालय मवाना में छात्रावास निर्माण कार्य - 177 लाख
-राजकीय इंटर कॉलेज, मेरठ- 155.67 लाख
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, किठौर - 40.99 लाख
-गुडंब से बातनौर मंदिर तक नव निर्माण  - 66.26 लाख
-फलावदा बुनिदयापुर मार्ग से मंदवाड़ी भट्ठा होते हुए कैलावड़ा तक नव  निर्माण - 125.69
-बना से भगवानपुर मार्ग के नवनिर्माण का कार्य - 68.75 लाख
-धंतला से तलहेटा मार्ग पर छोईया नाले के लघु सेतु के पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग कार्य - 226.72 लाख

इन कार्यों का लोकार्पण
-मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट का निर्माण कार्य - 292.98 लाख
-मेडिकल कॉलेज में लेक्चर थिएटर और केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण - 1617.60 लाख
-ग्राम शहजादपुर से नवीपुर कस्तला होते हुए औरंगाबाद मार्ग - 202.87 लाख
-अलीपुर आलमपुर पेयजल योजना - 163.72 लाख
-शताब्दीनगर में 384 पीएम आवास - 1967.04 लाख
-लोहियानगर में 128 पीएम आवास - 655.68 लाख
-150 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय निर्माण - 314 लाख
-ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी और पीएचसी का कायाकल्प - 376.38
-ऑपरेशन कायाकल्प में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण - 220.17 लाख
-मेरठ में ई-कॉफी टेबल बुक का विमोचन
-प्रांतीय नौचंदी मेले की सुविधाओं का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed