{"_id":"5a09a8eb4f1c1b6f548bcdb0","slug":"cm-yogi-anti-romeo-squad-fails-here-teacher-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का 'एंटी रोमियो स्क्वॉड' यहां फेल, शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का 'एंटी रोमियो स्क्वॉड' यहां फेल, शिक्षक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 13 Nov 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जिले में आए दिन छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। सीएम के आदेश पर गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई भी केवल कागजों तक सीमित रह गई है। यही वजह है कि छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के कारण छात्राओं का घर से स्कूल तक पहुंचना किसी मुसीबत से कम नहीं है। इसी कड़ी में जलालाबाद के एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पढ़ें : फोन पर बात करते देख मां ने मारा चांटा, टंकी पर जा चढ़ी छात्रा, तस्वीरें
विज्ञापन
दो दिन पूर्व कस्बा जलालाबाद स्थित एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक हरविंद्र सिंह ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी थी। इसको लेकर अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी शिक्षक हरविंद्र सिंह के खिलाफ थानाभवन थाने में छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो दिन से जलालाबाद चौकी और थानाभवन थाना पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई थी। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जलालाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। जलालाबाद चौकी इंचार्ज पवन कुमार सैनी पुलिसकर्मियों को साथ लेकर स्टेशन पर पहुंचे और उसको गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन बार बार दावा करता है कि कन्याओं के कॉलेज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात होंगे। मुख्य रूप से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। हालांकि यह आदेश केवल हवा हवाई ही साबित होता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/